एक्सप्लोरर

विधानसभा स्पीकर के लिए राहुल नार्वेकर के नाम पर मुहर, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी

Maharashtra Politics: विधानसभा में एकबार फिर बीजेपी का स्पीकर होगा. बीजेपी ने पिछली बार के स्पीकर के नाम की ही अनुशंसा की है. कोलाबा के विधायक फिर स्पीकर बनेंगे.

Maharashtra News: बीजेपी विधायक राहुल नार्वेकर (Rahul Narwekar) एकबार विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले हैं. बीजेपी की ओर से राहुल नार्वेकर के नाम पर मुहर लग गई है. राहुल नार्वेकर रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर दोबारा आवेदन पत्र भरेंगे. राहुल नार्वेकर के पास लगातार दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी. 

राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र की कोलाबा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने शनिवार को विधानसभा में पद की शपथ ली. महायुति की ढाई साल की सरकार में भी वह विधानसभा स्पीकर चुने गए थे.

कोलाबा में वह बड़े मार्जिन से जीते हैं. उन्हें कांग्रेस के हीरा नावजी देवासी के 32,504 वोटों की तुलना में 81,085 वोट मिले हैं. जबकि 2019 में उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता भाई जगताप को हराया था. नार्वेकर को 57,420  और भाई जगाप को  41,225 वोट मिले  थे.

राजनीतिक परिवार से आते हैं राहुल नार्वेकर

राहुल नार्वेकर एनसीपी नेता रामराजे नाइक निम्बाल्कर के दामाद हैं. राहुल के पिता सुरेश नर्वेकर कोलाबा में नगर पार्षद थे. राहुल का पूरा परिवार राजनीति से ही जुड़ा हुआ है. भाई नगर पार्षद हैं जबकि भाभी भी  कफ परेड से बीजेपी की पार्षद हैं.

शिवसेना से शुरू हुआ था करियर

हालांकि नर्वेकर ने अपने करियर की शुरुआत शिवसेना के साथ की थी. 2014 में शिवसेना छोड़कर वह  एनसीपी में शामिल हो गए थे और मावल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था. जून 2016 में वह विधानसभा पार्षद निर्वाचित हुए थे, उन्हें गवर्नर ने मनोनीत किया था. 2019 में वह बीजेपी में शामिल हो गए. बीजेपी ने उन्हें विधानसभा का टिकट भी दिया और पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए.

2022 में जब महायुति की सरकार आई तो राहुल नार्वेकर को स्पीकर बनाया गया. वह भारत के किसी भी राज्य की विधानसभा के सबसे कम उम्र के स्पीकर चुने गए थे. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कब होगा कैबिनेट विस्तार? पोर्टफोलियो बंटवारे में इस वजह से हो रही देर, जानिए कहां फंसा पेच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget