एक्सप्लोरर

'बदलापुर का बदला पूरा हुआ, अगर फेक एनकाउंटर भी है तो...', अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर संजय निरुपम का बड़ा बयान

Akshay Shinde Encounter: संजय निरुपम ने सोमवार को कहा था कि कल तक जो लोग बदलापुर केस के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे, वे उसके एनकाउंटर पर आंसू हा रहे हैं.

Akshay Shinde Encounter Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की सोमवार को एनकाउंटर में मौत हो गई. इसके बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई. विपक्ष लगातार महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर हमलावर है. इसपर शिवसेना नेता संजय निरुपम का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि बदलापुर का बदला पूरा हुआ. फेक एनकाउंटर अगर है भी तो इसे ज्यादा मुद्दा बनाने की आवश्यकता नहीं है.

शिवसेना नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न्याय नहीं दे सकी, शिंदे सरकार ने न्याय दिया. लाड़ली बहन, सुरक्षित बहन दोनों ध्येय हैं. अक्षय शिंदे की मां और परिजन को अपने बेटे के कृत्य से किनारा कर लेना चाहिए. एनकाउंटर करनी वाली पुलिस पर आरोप लगते हैं."

संजय निरुपम ने सोमवार को कहा था, "कल तक जो लोग बदलापुर के बलात्कारी को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे, वे उसके एनकाउंटर पर आंसू हा रहे हैं. महा विकास अघाड़ी के नेता तय करके बताएं कि वे एक बलात्कारी के साथ खड़े हैं या महाराष्ट्र पुलिस के जाबांज जवानों के साथ?"

सुधीर मुनगंटीवार ने क्या कहा?

इससे पहले बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. महाराष्ट्र सरकार में मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बदलापुर कांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह आरोपी था. उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, लेकिन अब विपक्ष उसके प्रति सहानुभूति दिखा रहा है. वहां क्या हुआ उसे जाने बगैर इस तरह की बातें हैरान करने वाली हैं. पुलिस के काम पर संदेह करना गलत है. हैरानी की बात यह है कि जो विपक्ष पहले आरोपियों को सीधे फांसी देने की मांग कर रहा था वही आज सवाल उठा रहा है. पुलिस किसी पार्टी की नहीं है, इसलिए सवाल ही नहीं उठता सकते.

बता दें कि बदलापुर मामले पर नाना पटोले ने कहा था कि खबर मिली है कि बदलापुर में यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. पता चला है कि शिंदे ने पुलिस से बंदूक छीनकर खुद पर और पुलिस पर गोली चलाई थी. इसलिए पुलिस की गोली से उसकी मौत हो गई.

नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का आरोपी था अक्षय शिंदे

रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय शिंदे बदलापुर के एक स्कूल में सफाईकर्मी था. शिंदे पर स्कूल की नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का आरोप लगा था. वह जेल में बंद था. सोमवार शाम को पुलिस जब उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जेल से थाने लेकर जा रही थी, तभी आरोपी ने मुंब्रा बाईपास के पास पुलिसकर्मी निलेश मोरे की सर्विस रिवॉल्वर खींच ली. आरोपी ने पुलिसवालों पर तीन गोलियां चलाईं. एक गोली पुलिसकर्मी के पैर में जाकर लगी, जबकि दो मिसफायर हो गईं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget