एक्सप्लोरर

Maharashtra: अकोला में हिंसा के बाद तनाव जारी, इंटरनेट बंद, परीक्षाएं टलीं, पथराव से एक की मौत और आठ घायल

Akola Violence News: महाराष्ट्र के अकोला में बड़ी संख्या में लोगों ने बाइक और ऑटो रिक्शा को निशाना बनाया और भारी नुकसान पहुंचाया. लोगों ने पथराव भी किए जिससे आठ लोग घायल हुए हैं.

Akola Clash: शहर के ओल्ड टाउन थाना क्षेत्र में शनिवार आधी रात को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी. इसमें सड़क पर खड़े वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई, वहीं पथराव भी जारी रहा. पथराव में घायल एक मजदूर विलास गायकवाड़ की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. घायलों में दो पुलिस कर्मी भी हैं, जिनमें महिला कांस्टेबल शैला खंदारे की हालत गंभीर है. इस बीच, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार दोपहर इलाके का निरीक्षण किया और कहा कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लोगों ने किया पथराव
अकोला शहर के पुराना शहर क्षेत्र के हरिहर पेठ, पोला चौक, जय हिंद चौक के इलाकों में बड़ी संख्या में जत्थे सड़कों पर उतरे. उन्होंने बाइक और ऑटो रिक्शा को निशाना बनाया और भारी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने पत्थर भी फेंके. बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर और जिला थानों की पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के निर्देश के बाद पुराने शहर में नाकेबंदी कर दी गयी. फिर भी लोग शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे.

इलाके में आज भी इंटरनेट बंद
कार, ​​ट्रैक्टर और कुछ बाइक में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. शनिवार आधी रात से चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. अकोला में फैली हिंसा के मामले में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इलाके में अभी तक इंटरनेट को बहाल नहीं किया गया है.

अकोला में यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं. ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने दंगा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया. उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: कर्नाटक नतीजे को लेकर राज ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना, देवेंद्र फडणवीस ने भी किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget