एक्सप्लोरर

आकाशवाणी कैंटीन का लाइसेंस रद्द, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने कर्मचारी से की थी मारपीट

Akashwani Canteen: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने इस कैंटीन के कर्मचारी के साथ मारपीट की थी. अब कैंटीन को चला रही कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है.

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने जिस कैंटीन में मारपीट की उस कैंटीन का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. आकाशवाणी एमएलए निवास की कैंटीन को अजंता कैटरर्स नाम की कंपनी चला रही थी जिसका लायसेंस रद्द किया गया. महाराष्ट्र सरकार के फूड एंड ड्रग्स विभाग (FDA) ने ये एक्शन लिया है. बता दें कि एफडीए ने बुधवार (9 जुलाई) को कैंटीन से खाने के सैंपल लिए और उसे जांच के लिए भेजा. बुलढाणा से विधायक शिवसेना विधायक गायकवाड़ के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने कहा कि परोसा गया खाना बासी था और उन्होंने इसको लेकर बार-बार शिकायत की लेकिन इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया.

खाने की क्वालिटी बेहद खराब- विधायक

मुंबई में विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है. ऐसे में शिवसेना विधायक चर्चगेट इलाके में स्थित आकाशवाणी विधायक हॉस्टल में रुके हुए हैं. मंगलवार (8 जुलाई) को जब उन्होंने खाना ऑर्डर किया तो उनके मुताबिक उसकी क्वालिटी उन्हें बेहद खराब लगी. जब विधायक से मीडिया ने सवाल किया कि क्या वो अपने व्यवहार के लिए माफी मांगेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, "मैं सीएम और डिप्टी साहब से मिलूंगा और उनकी नाराजगी को दूर करूंगा." इससे पहले गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है.

सीएम और डिप्टी सीएम ने जताई नाराजगी

संजय गायकवाड़ के व्यवहार पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने नाराजगी जताई. सीएम फडणवीस ने कहा कि गायकवाड़ के व्यवहार ने सभी विधायकों की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है.

शिवसेना विधायक की मारपीट का मामला विधान परिषद में भी उठा. उद्धव ठाकरे गुट के विधायक ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सीएम की छवि को भी नुकसान पहुंचता है. वहीं उद्धव ठाकरे से जब गायकवाड़ के व्यवहार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "क्या यह मुख्यमंत्री को बदनाम करने का प्रयास है? उन्हें सावधान रहना चाहिए."

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget