एक्सप्लोरर

NCP नेताओं के साथ अजित पवार ने क्यों की चाचा शरद पवार से मुलाकात? खुद बताई यह वजह

Ajit Pawar Sharad Pawar Meeting: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि वह अपने चाचा शरद पवार से उनके जन्मदिन पर मिलने गए थे. इस दौरान अजित पवार ने कहा कि कुछ रिश्ते राजनीति से अलग होते हैं.

Ajit Pawar Meets Sharad Pawar: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार अपने चाचा शरद पवार को जन्मदिन पर उनसे मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे. एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार का आज 84वां जन्मदिन है. इस अवसर पर उन्हें राजनीतिग जगत से बधाइयां मिल रही हैं. इस बीच अजित पवार अपने परिवार के साथ 6 जनपद पर पहुंचे और चाचा को बधाई दी. उनके साथ छगन भुजबल, प्रफुल पटेल सहित एनसीपी के और भी नेता पहुंचे. इसको लेकर अब डिप्टी सीएम की पहली प्रतिक्रिया भी आई है. 

एबीपी माझा की रिपोर्ट के अनुसार, अजित पवार ने कहा, "आज साहेब का जन्मदिन है. कल आंटी जी (प्रतिभा पवार) का जन्मदिन है. इसलिए हम दोनों के मिलने के लिए यहां आए. चाचा-चाची से मिले और उन्होंने चाय-नाश्ता कराया. इस दौरान सामान्य मुद्दों पर चर्चा हुई. हमने परभणी में ऐसा क्यों हुआ, राज्य में क्या हो रहा है, इन सब पर चर्चा की. हमारे मंत्रिमंडल का विस्तार कब होगा? हमारा सम्मेलन कब है? ये सारी चर्चाएं हुईं.

'राजनीति से इतर भी कुछ रिश्ते हैं'
क्या शरद पवार की मुलाकात में कोई राजनीतिक चर्चा हुई? यह पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा, "हर कोई उत्सुक है. राजनीति में आलोचनाएं और टिप्पणियां होती रहती हैं, लेकिन राजनीति से अलग भी कुछ रिश्ते होते हैं. महाराष्ट्र में सभ्य राजनीति कैसे की जाती है, यह यशवंतराव चव्हाण साहब ने सिखाया है. हम भी इसी तरह से काम करने की कोशिश कर रहे हैं."

प्रफुल पटेल ने दी बधाई
वहीं, शरद पवार से मुलाकात पर अजित पवार गुट के नेता प्रफुल पटेल ने कहा कि वह हर साल शरद पवार को जन्मदिन की बधाई देते हैं. इस साल भी वह शरद पवार का आशीर्वाद लेने आए हैं. प्रफुल पटेल ने कहा कि शरद पवार हम सभी के लिए आदरणीय हैं. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Cabinet Expansion: अजित पवार ने अमित शाह से की मुलाकात, क्या नाराज हैं एकनाथ शिंदे? इन वजहों से हो रही चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget