एक्सप्लोरर

विपक्ष ने तेज किए हमले तो महायुति पर अजित पवार ने की बड़ी भविष्यवाणी, 'ब्रह्मदेव भी...'

Ajit Pawar News: बजट सत्र में विपक्ष पर प्रहार करते हुए अजित पवार ने कहा कि उन्होंने चुप रहकर उनका भाषण सुना. उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य प्रगति ही कर रहा है.

Ajit Pawar in Maharashtra Budget Session: अजित पवार ने बजट सत्र के समापन के दौरान सदन में विपक्ष के सवालों का करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, “ये लोग मुझे भाषण के जरिए मार रहे थे, लेकिन मैं चुपचाप बेचारा सुन रहा था. मैं गरीब हूं, इसलिए यहां बैठा हूं.” ऐसा कहकर उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में ही विपक्ष पर तंज कसा. अजित पवार ने कहा, “सामने बैठने वाले माननीय सदस्यों को तय करना है कि पिछले पांच साल में राज्य ने प्रगति की या पीछे चला गया?”

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने आगे कहा, "हमारा तो साफ मानना है कि राज्य ने पिछले पांच वर्षों में तरक्की ही की है. खासकर पिछले दो वर्षों में विकास की गति और तेज रही है.” वहीं, महायुति सरकार को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा, “लोगों ने महायुति सरकार को भरपूर प्यार दिया है और यह सरकार पूरी तरह मजबूत है. अगले पांच वर्षों तक इस सरकार को ब्रह्मदेव भी हिला नहीं सकते.”

नाना पटोले के ऑफर पर अजित पवार का तंज
इसके अलावा, नाना पटोले ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों को महाविकास अघाड़ी में आने और मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की थी, उस पर भी अजित पवार ने तंज कसा. उन्होंने विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा, “आप भी कुछ समय सत्ता में थे, मैं आपकी उपलब्धियों को नकारने की प्रवृत्ति नहीं रखता. अच्छे काम को अच्छा कहने की मेरी आदत है, लेकिन अगर आपको यह कहना है कि पिछले पांच वर्षों में राज्य ने कोई प्रगति नहीं की, तो यह भी याद रखें कि उस दौरान कुछ समय आप भी सत्ता में थे. इसलिए जिम्मेदारी से बोलें, यही मेरी आपसे विनती है.”

इसके अलावा, स्मारकों और अन्य मुद्दों पर उठे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “कुछ लोग स्मारक बनाने की बात कर रहे थे. अगर आपको ‘आरे’ कहने का अधिकार है, तो हमें ‘कारे’ कहने का अधिकार है. सभी को संतुलन बनाए रखना चाहिए.”

अंत में, उन्होंने अपने अंदाज में शायरी के जरिए अपनी बात रखी:
“जिसे निभा ना सकूं, ऐसा वादा नहीं करता,
मैं बातें अपनी ताकत से ज्यादा नहीं करता.
तमन्ना रखता हूं आसमान छू लेने की,
लेकिन औरों को गिराने का इरादा नहीं रखता.”

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget