एक्सप्लोरर

अजित पवार का भतीजे के खिलाफ नामांकन, कहा- 'सुप्रिया सुले के सामने पत्नी को उतारना मेरी गलती, इस बार उन्होंने...'

Ajit Pawar News: अजित पवार की पत्नी को लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा था. अब इसी को लेकर अजित पवार ने कहा है कि सुप्रिया के खिलाफ पत्नी को उतारना गलती थी.

Ajit Pawar News: महाराष्ट्र के चुनावी रण में आज (सोमवार, 28 अक्टूबर) डिप्टी सीएम और एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने बारामती सीट से नामांकन दाखिल किया. इस सीट पर उनका मुकाबला भतीजे युगेंद्र पवार से है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने युगेंद्र पवार को टिकट दिया है.

युगेंद्र पवार अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास के बेटे हैं. यह युगेंद्र का पहला चुनाव है. भतीजे से मुकाबले को लेकर अजित पवार ने कहा कि बारामती से हम अच्छे वोट से जीतेगें. हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है.

भतीजे के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोले अजित पवार?

उन्होंने कहा, ''मैनें सुप्रिया सुले (बहन) के खिलाफ लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी (सुनेत्रा पवार)  को खड़ा किया था, वह हमारी भूल थी. अभी वही गलती उन्होंने की है.  बारामती का फैसला जनता करेगी.''

सुनेत्रा पवार को मिली थी हार

बता दें कि शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव में अजित पवार ने पत्नी सुनेत्रा पवार को टिकट दिया था. सुनेत्रा का ये पहला चुनाव था.

सुप्रिया ने अपनी भाभी को 1.58 लाख से अधिक वोटों से हराया और बारामती सीट बरकरार रखी थी. 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की स्थापना शरद पवार ने की थी. जुलाई 2023 में उनके भतीजे अजित पवार ने एनसीपी में बगावत कर थी और वो एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे.

युगेंद्र पवार ने क्या कहा?

चाचा के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने पर युगेंद्र पवार ने पिछले दिनों कहा कि युगेंद्र पवार ने कहा कि अपने चाचा अजित पवार के खिलाफ चुनाव लड़ना उनके लिए एक चुनौती है लेकिन वह चिंतित नहीं हैं क्योंकि लोगों की दुआएं और आशीर्वाद उनके साथ है.

उन्होंने कहा कि जब मेरे चाचा (अजित पवार) ने बारामती से चुनाव लड़ा था, तब पवार साहब का आशीर्वाद उनके साथ था... लेकिन अब उनका आशीर्वाद मेरे साथ है. पवार साहब के पास अधिक अनुभव है, जिससे मुझे प्रोत्साहन मिला है और मेरा हौसला बढ़ा है.

Maharashtra Election: चुनावी घोषणा पत्र को लेकर भिड़े शरद पवार गुट के जितेंद्र आव्हाड और यूनुस शेख, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget