एक्सप्लोरर

RSS के मुखपत्र ने उठाया सवाल तो अजित पवार ने खुद ही यूं दिया जवाब, 'मैं इस बारे में...'

Maharashtra Politics: आरएसएस के मुखपत्र ने बीजेपी के अजित पवार के साथ गठबंधन के फैसले पर सवाल उठाए थे. अब इस पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

Ajit Pawar on RSS: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महायुति के खराब प्रदर्शन के बाद से लगातार इस मुद्दे पर सियासी बहस जारी है. नतीजों के बाद आरएसएस के मुखपत्र में बीजेपी की सियासत को लेकर सवाल उठाए गए. NCP को साथ लेने से बीजेपी की ब्रांड वैल्यू कम होने के आरएसएस के बयान पर अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी को टिप्पणी करने का अधिकार है.

एबीपी माझा के मुताबिक पुणे में पार्टी की बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने RSS की आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है. अजित पवार ने कहा, ''मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं. चुनाव के बाद कई राजनीतिक दलों के लोग अपनी राय पेश कर रहे हैं''.

अजित पवार ने RSS को लेकर क्या कहा?

अजित पवार ने आगे कहा, ''चुनाव में जो कुछ हुआ, उस पर वे अपनी स्थिति स्पष्ट करें. लोकतंत्र में हर किसी को अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है. मैं उनकी आलोचना नहीं करना चाहता. मैं विकास पर ध्यान केंद्रित करूंगा. मैंने इस बात पर फोकस किया है कि हमारे जिले और राज्य की मदद कैसे की जाएगी, कितने महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे.'' 

आरएसएस के मुखपत्र ने क्या कहा?

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने अपने मुखपत्र 'ऑर्गनाइजर' में कहा था कि एकनाथ शिंदे-फडणवीस सरकार के पास स्पष्ट बहुमत था, फिर भी एनसीपी अजित पवार गुट को साथ लिया गया. यह महाराष्ट्र के मतदाताओं को अच्छा नहीं लगा. क्या यह प्रयोग नहीं किया गया था. अजित पवार को अपने साथ लेने से राज्य में नंबर एक पार्टी बन चुकी बीजेपी की ब्रांड वैल्यू में गिरावट आई है.''
 
मुखपत्र में कहा गया,  ''2024 का लोकसभा परिणाम कई अति आत्मविश्वासी बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक वास्तविकता की जांच है. सोशल मीडिया पर पोस्टर और सेल्फी शेयर करके चुनाव नहीं जीता जा सकता. हर कोई इस भ्रम में था कि वे मोदी के नाम पर चुने जाएंगे, उन्हें नहीं पता था कि सड़कों पर लोगों के मन में क्या है.

ये भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान, 'महाराष्ट्र में विपक्ष की सरकार आ गई तो PM मोदी की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget