एक्सप्लोरर

वेदांता प्रोजेक्ट पर महाराष्ट्र सरकार के दावे को अजित पवार ने बताया 'सरासर झूठ', दिया ये बड़ा बयान

NCP नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र सरकार के उस दावे को ‘सरासर झूठ’ करार दिया, जिसमें कहा गया था कि वेदांता-फॉक्सकॉन ने अपनी परियोजना को गुजरात ले जाने का फैसला उस वक्त किया था, जब एमवीए सत्ता में थी.

Maharashtra Politics:  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार के उस दावे को ‘सरासर झूठ’ करार दिया, जिसमें कहा गया था कि वेदांता-फॉक्सकॉन ने अपनी परियोजना को गुजरात ले जाने का फैसला उस वक्त किया था, जब महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सत्ता में थी.

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार और विपक्षी दल एक दूसरे को अरबों की परियोजना के पड़ोसी राज्य गुजरात जाने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. भारतीय समूह वेदांता और ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम के तहत सेमीकंडक्टर बनाने की परियोजना को पूर्व में पुणे शहर के पास स्थापित करने का प्रस्ताव था, लेकिन अब यह गुजरात जाएगी.

इस साल जून में शिंदे द्वारा शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ बगावत के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार गिर गई. एमवीए सरकार में शिवसेना के साथ घटक दल के तौर पर NCP और कांग्रेस भी शामिल थी.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब एमवीए सरकार सत्ता में थी तो प्रत्येक सब्सिडी के लिए ‘‘10 प्रतिशत कमीशन’’ का भुगतान करना पड़ता था.

Maharashtra: अब महाराष्ट्र में बाघों का एक जगह से दूसरे जगह पर होगा स्थानांतरण, ये है वजह

मुंबई में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में अजित पवार ने सरकार को इस आरोप की जांच करने की चुनौती दी कि एमवीए सरकार में कुछ लोगों द्वारा पैसे मांगे जा रहे थे, जिसके कारण (वेदांता-फॉक्सकॉन) कंपनी ने गुजरात में अपना संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया.

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पवार ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) केंद्र, राज्य में सत्ता में हैं और उनके साथ अन्य एजेंसियां हैं. जांच करा लें...चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.’’ पवार ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिल्ली जा रहे हैं. NCP नेता ने मुख्यमंत्री से वेदांता-फॉक्सकॉन परियोजना को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया.

'कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि....'
पवार ने कहा, ‘‘कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि वेदांता ने (एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली नयी सरकार के) सत्ता में आने से पहले (गुजरात में अपना संयंत्र स्थापित करने का) निर्णय लिया था, जो सरासर झूठ है.’’ पवार ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक उच्चाधिकार समिति की बैठक 15 जुलाई को हुई थी, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार जून में ही गिर गई थी.

फडणवीस ने शुक्रवार को कहा था कि इस साल जून के अंत में कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने वेदांता के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल से मुलाकात की थी और राज्य ने गुजरात के प्रस्ताव के समान कंपनी को एक विशेष पैकेज की पेशकश की थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि परियोजना को पड़ोसी राज्य में स्थानांतरित करने का निर्णय अपने अंतिम चरण में है. फडणवीस ने कहा था, ‘‘हमारे सत्ता में आने से पहले ही फैसला हो गया था. जब हम सत्ता में आए तो हमने हर संभव कोशिश की, जिन्होंने कुछ नहीं किया वे हम पर उंगलियां उठा रहे हैं.’’

Maharashtra News: ग्राम पंचायत चुनाव में बीजेपी और शिंदे सेना गठबंधन को बढ़त, 581 में से 299 सरपंच पदों पर मिली जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget