एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर AIMIM नेता वारिस पठान की दो टूक, 'कभी किसी का धर्म और नाम पूछकर...'

Waris Pathan on Kashmir Terror Attack: AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए. कब तक हम ऐसे लाशों को देखते रहेंगे.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जिन लोगों ने अपनों को खोया, वो सदमे हैं. सरकार से उनकी मांग है कि अमन के दुश्मनों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि वो याद रखें. देशभर के लोग आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

आतंकवादी नपुंसक हैं- वारिस पठान

वारिस पठान ने कहा, "पहलगाम के अंदर जो आतंकवादी हमला हुआ है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है. इस आतंकवादी घटना के बारे में बोलने के लिए अल्फाज नहीं हैं. नपुंसक आतंकवादी आकर बेकसूर पर्यटक जो अपने परिवार के साथ वहां घूमने गए थे, उन पर गोलियां बरसा दीं. कभी किसी का नाम पूछकर, कभी किसी का धर्म पूछकर मारा. ये इंसान नहीं दरिंदे हैं."

'जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए'

AIMIM नेता ने आगे कहा, "इनको इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि दुनियाभर में जो आतंकवाद करते हैं उनकी रूह कांप उठे. हम सरकार से यही मांग करते हैं." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए. उन्होंने कहा, "वहां पर लोगों का कहना है कि 2000 से ज्यादा पर्यटक एक जगह पर मौजूद थे. कोई पुलिस वाला नहीं. एक महिला का वीडियो हमने देखा जिसमें वो रो रही है और कह रही है कि डेढ घंटे बाद ये आए, अगर पहले आते तो भाई की, हसबैंड की जान बच जाती. इंटेलीजेंस क्या कर रहा था?"

'हिंदू-मुस्लिम एंगल की कोई जरूरत नहीं'

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में वारिस पठान ने ये भी कहा कि ये वक्त ऐसा है कि तमाम सियासी पार्टियों को एक प्लेटफॉर्म पर आना चाहिए. इकट्ठा होकर आतंकवादियों को सफाया करना बहुत जरूरी है. तब जाकर हमारा देश सुरक्षित होगा. इसमें हिंदू-मुस्लिम एंगल की कोई जरूरत नहीं है. कुछ वीडियो में महिलाएं ये कह रही है कि उन्हें मुसलमानों ने बहुत सपोर्ट किया. एक मुसलमान घोड़ेवाले सैयद आदिल हुसैन की जान चली गई. कितने मुसलमान भाइयों ने हिंदु भाइयों की मदद की. ये हमारे देश की खूबसूरती है. 

'कब तक हम ऐसे लाशों को देखते रहेंगे'

AIMIM प्रवक्ता ने कहा, "सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए. डिप्लोमेटिक लेवल के ऊपर आपने अच्छे कदम उठाए हैं. हम कब तक रुकेंगे? कब तक हम ऐसे लाशों को देखते रहेंगे? जिन लोगों ने अपनों को खोया है हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. जो लोग अस्पतालों में घायल हैं, उनके लिए हमारी प्रार्थना है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget