एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया, 'मौजूदा समय की सबसे बड़ी जरूरत...'

Sharad Pawar on Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर शरद पवार ने कहा कि देश के बेकसूर पर्यटकों की जान चली गई. इनके परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट गया है.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों की करतूतों का पूरी तरह से सफाया करना और देश की सुरक्षा को लेकर कठोर कदम उठाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.

मृतक के परिजनों से मिले शरद पवार

गुरुवार (24 अप्रैल) को शरद पवार ने आतंकी हमले में मारे गए पुणे के निवासी  संतोष जगदाले और कौस्तुभ गणबोटे के घर गए और श्रद्धांजलि दी. उन्होंने दोनों के पार्थिव शरीर के दर्शन किए और परिवारों को सांत्वना दी. 

सभी के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटा- शरद पवार

मराठी भाषा में शरद पवार ने एक्स पर लिखा, "आतंकी के कायराना हमले में डोंबिवली के अतुल मोने, संजय लेले, हेमंत जोशी और पनवेल के दिलीप देसले सहित कई बेकसूर भारतीयों की दुखद मौत हुई है. मैं उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इन सभी के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूटकर गिरा है. उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. साथ ही जो इसमें घायल हुए है उनकी की सेहत में जल्द से जल्द सुधार हो, इसके लिए प्रार्थना करता हूं."

'आतंकी कृत्यों के समूल नाश के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत'

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, "देशभर के बेकसूर पर्यटक इस प्रकार के कायरतापूर्ण हमलों का शिकार बनें, यह बात दिल को बेहद दुख पहुंचाने वाली है. ऐसे आतंकवादी कृत्यों का समूल नाश करना और देश की सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाना, आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है."

22 अप्रैल को पहलगाम के आतंकी हमले में महाराष्ट्र के छह लोगों की जान चली गई. देशभर में इस हमले के बाद शोक की लहर है. वहीं लोग आतंकियों और उनको पनाह देने वालों के खिलाफ सरकार से मांग रहे हैं कि कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं. चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को गोली मार दी. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget