एक्सप्लोरर

नितेश राणे के मस्जिद वाले बयान पर भड़के AIMIM विधायक, 'उसके बाप में भी हिम्मत नहीं कि...'

Nitesh Rane Controversial Remark: पिछले दिनों बीजेपी विधायक नितेश राणे ने अपने बयान से विवाद पैदा कर दिया था. अब उनके इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की कड़ी प्रतिक्रिया आई है.

Maharashtra News: बीजेपी विधायक नितेश राणे (Nitesh Rane) के एक बयान पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के मालेगांव विधायक मुफ्ती इस्माइल कासिम (Mufti Ismail Qasim) काफी भड़के हुए हैं. उन्होंने नितेश राणे को चुनौती दी कि उनकी हिम्मत है तो वह मालेगांव की मस्जिद में आकर दिखाएं. अगर वे अंदर आए तो बाहर नहीं निकल पाएंगे. 

एआईएमआईएम की गुजरात इकाई के फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कासिम, नितेश के बारे में कहते हैं,  ''जो बकवास करते हैं वह हवाहवाई है. उसकी क्या उसके बाप की हिम्मत नहीं है कि वह मस्जिद में आकर किसी को मारे. वह आएगा तो वापस नहीं जाएगा. मुसलमान कोई चूड़ी पहनकर नहीं बैठे हैं और ना ही मुसलमान बुजदिल हैं. हम कानून हाथ में नहीं लेना चाहते.'' 

'हम कानून हाथ में नहीं लेते वर्ना...'- AIMIM विधायक
कासिम ने आगे कहा, ''अगर हम कानून हाथ में लेते तो रामगिरी महाराज को भी पता चल जाता है और नितेश राणे जैसे मुहफंट को भी औकात बता देते. हम मुसलमान हैं और हम कानून हाथ में नहीं ले सकते. इसका मतलब यह नहीं कि कोई कुछ भी बोले.''

कासिम की नितेश को खुली चुनौती
नितेश को चुनौती देते हुए कासिम ने कहा कि, ''अगर हिम्मत है तो मालेगांव के मस्जिद में घुसकर बताए. अंदर आना उसके इख्तियार की बात होगी लेकिन निकल नहीं पाएगा. इस तरह का भड़काऊ भाषण देकर सरकारी सरपरस्ती में दंगा कराना चाहता है. सरकार से अपील करता हूं कि ऐसे लोगों पर लगाम लगाएं, कानून का पालन जरूरी है. सरकार से मांग है कि ऐसा कानून बनाया जाए कोई किसी के मजहब को लेकर कुछ ना बोल पाए.''

अहमदनगर में यह बोल गए थे नितेश राणे
नितेश राणे ने अहमदनगर में एक कार्यक्रम में कहा था, ''जिस भाषा में समझते हो ना, उसी भाषा में धमकी देकर जाता हूं. हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर चुन-चुनकर मारेंगे.'' इस मामले में नितेश राणे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. बता दें कि नितेश राणे पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद नारायण राणे के बेटे हैं. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में फिर थम गए ‘लालपरी’ के पहिए! आज सीएम के साथ होगी ST प्रतिनिधिमंडल की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget