एक्सप्लोरर

'उद्धव-राज ठाकरे एक हो सकते हैं तो मुस्लिम...', असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, अजित पवार को क्या कह दिया?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत पर असदुद्दीन ओवैसी ने चुटकी लेते हुए ठाकरे और पवार बंधुओं की एकता का जिक्र किया. उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भी वैसी ही एकजुटता दिखाने की अपील की.

Maharashtra News: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ कानून को लेकर विपक्षी पार्टीयों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने बयान में महाराष्ट्र की सियासी हलचल का भी जिक्र किया है. उन्होंने अजित पवार और ठाकरे बंधुओं को घेरते हुए कहा कि जब वो एक हो सकते हैं तो मुसलिम समुदाय क्यों नहीं.

दरअसल, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की ओर से वक्फ कानून (Waqf Act) के विरोध में 27 अप्रैल को महाराष्ट्र के परभणी जिले में एक सम्मेलन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मौजूद असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार संबोधन करते हुए कई विपक्षी दलों और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला.

ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय से की अपील
ओवैसी ने अपने भाषण में वक्फ कानून को 'काला कानून' बताते हुए मोदी सरकार को इसे वापस लेने के लिए कहा. उन्होंने कहा, "अगर आप आज नहीं बोले तो कल नुकसान आपका ही होगा." उन्होंने वक्फ बोर्ड के अधिकारों में कटौती को मुसलमानों के खिलाफ साजिश करार दिया और मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट हों.

जब ठाकरे भाई एक हो सकते हैं तो हम क्यों नहीं- ओवैसी
ओवैसी ने महाराष्ट्र की राजनीतिक हलचल का भी जिक्र किया. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच नजदीकियों पर भी ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जैसे भाई एक हो सकते हैं, तो मुस्लिम समुदाय को भी एकजुट होना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से अलग हुए अजित पवार पर भी तंज कसते हुए कहा कि ये ड्रामें बंद करें, इतना खिलाफ बोलने के बाद फिर से नजदिकियां बढ़ रही है.

इन पार्टियों पर भी साधा निशाना
सम्मेलन के दौरान ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंद्रबाबू नायडू, अजित पवार, नीतीश कुमार और जयंत चौधरी पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने इन नेताओं पर मुसलमानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि केवल चुनावी फायदे के लिए मुसलमानों का इस्तेमाल किया जाता है.

पाकिस्तान को चेतावनी और कश्मीर पर बयान
ओवैसी ने अपने भाषण में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी से पाकिस्तान की आर्थिक नाकेबंदी करने की मांग की. उन्होंने कहा, "हमारे देश की सेना का जितना बजट है, उतना तो पाकिस्तान के पूरे देश का नहीं है. तुम हमें धमकी नहीं दे सकते. कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा."

गौरतलब है कि हाल ही में राज ठाकरे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि महाराष्ट्र बड़ा है और उनके तथा उद्धव ठाकरे के बीच का विवाद कोई मायने नहीं रखता. वहीं उद्धव ठाकरे ने भी सकारात्मक संकेत देते हुए कुछ शर्तों के साथ साथ आने की इच्छा जताई थी. इसके बाद से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा एकता के समर्थन में पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget