एक्सप्लोरर

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस में की तोड़फोड़ तो भड़के आदित्य ठाकरे, 'महाराष्ट्र में कोई...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है. बाबा साहेब पर अपमान को लेकर चल रहे आंदोलनों से ध्यान भटकारने के लिए बीजेपी ऐसा कर रही है.

Maharashtra News: मुंबई में गुरुवार (19 दिंसबर) को बीजेपी द्वारा कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है. इस हंगामे पर अब महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना यूबीटी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. पार्टी के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये सबकुछ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान से ध्यान भटकाने को लेकर किया जा रहा है.
 
आदित्य ठाकरे ने कहा, "राज्य में कोई कानून व्यवस्था नहीं है. ये हमले डॉ. अंबेडकर के अपमान मामले में चल रहे आंदोलनों से ध्यान भटकाने के लिए किए जा रहे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ठाकरे ने आगे कहा, "मंत्रियों के विभाग का बंटवारा नहीं किया गया है. विभागों का आवंटन तो छोड़िए, मंत्री न बनने के कारण कई लोग नजर भी नहीं आते. यहां तक ​​कि पार्टियों को भी नहीं पता कि उनके पास कौन सा विभाग है.

संसद में धक्का-मुक्की मामले पर क्या कहा?
वहीं आदित्य ठाकरे ने संसद में हुई धक्का-मुक्की की घटना में घायल हुए बीजेपी सांसद को लेकर कहा, "प्रताप सारंगी को चोट लगी मैंने भी मीडिया से सुना, वो आईसीयू में गए और फोन पर बात भी की. लेकिन ये सब बीजेपी इसलिए कर रही है ताकि डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके. असल मुद्दा यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने अंबेडकर का अपमान किया है उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.

बीजेपी ऑफिस की बढ़ाई गई सुरक्षा
उधर, मुंबई कांग्रेस दफ्तर पर बीजेपी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद मुंबई पुलिस ने बीजेपी कार्यालय पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस को आशंका है कि कांग्रेस के लोग बीजेपी दफ्तर पर भी वैसा ही कुछ हंगामा कर सकते हैं, जिस तरह से बीजेपी के लोगों ने कांग्रेस कार्यालय पर किया है. इसलिए यह सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है.

ये भी पढ़ें

संसद में धक्का-मुक्की पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि...'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget