एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव: MVA में टेंशन! अबू आजमी ने अखिलेश यादव को किया अलर्ट, कहा- 'परिणाम चाहे कुछ भी हो...'

MVA Seat Sharing: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने एमवीए से कहा कि समाजवादी पार्टी से बिना बात-चीत किए किसी भी पक्ष द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करना गलत होगा.

Maharashtra Seat Sharing: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारों को लेकर मंथन जारी है. आज (बुधवार, 16 अक्टूबर) ही शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. 

हालांकि एमवीए में सीटों की आस लगाए बैठी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को झटका लग सकता है. इन अटकलों के बीच महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि बिना बात-चीत किए किसी भी पक्ष द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करना गलत होगा.

मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक आजमी ने एक्स पर लिखा, ''महाराष्ट्र में यदि महाविकास अघाड़ी का कोई भी पक्ष चाहे वो कांग्रेस हो, राष्ट्रवादी कांग्रेस (एसपी), या शिवसेना (उबाठा) हो, वो बिना समाजवादी पार्टी से बात किए या बिना विश्वास में लेते हुए-विधानसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी करते है, इसका मतलब है की वह समाजवादी पार्टी को महाविकास अघाड़ी का हिस्सा नहीं मानते.''

अबू आजमी ने कहा, ''समाजवादी पार्टी से बिना बात-चीत किए किसी भी पक्ष द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा करना गलत होगा. जब की महाविकास अघाड़ी का उद्देश्य-सभी सेक्युलर पार्टियों को साथ रखना और सांप्रदायिक सरकार के खिलाफ लड़ना है.'' 

उन्होंने कहा, ''इस परिस्थितियों में, मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से अनुमति चाहूंगा की महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का परिणाम चाहे कुछ भी हो-समाजवादी पार्टी जिन विधानसभाओं में मज़बूत है ऐसी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी.''

तैयारी में जुटी सपा

बता दें कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है. जुलाई के महीने में ही सपा के ज्यादातर सांसदों ने महाराष्ट्र का दौरा किया था.

जुलाई में ही जब महाराष्ट्र में एमवीए (महाविकास अघाड़ी) में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र में हमारे दो विधायक हैं. नगरसेवक रहे हैं. हमारी पार्टी के एक समय में हमारे चार से पांच विधायक थे. जहां संगठन होगा और जहां हम गठबंधन में जीत सकते हैं वहीं सीटों पर विचार करेंगे.''

महाराष्ट्र में एमवीए में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) शामिल है. ऐसे में अबू आजमी के बयान के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस अपने खाते से सीटें देती है या फिर एमवीए में अलग से सीटों पर बात होती है. 

1 पद और 6 दावेदार...महाराष्ट्र में चुनाव के बीच CM फेस पर क्या है नेताओं का स्टैंड? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget