एक्सप्लोरर

'उदयपुर फाइल्स' फिल्म पर भड़के सपा विधायक अबू आजमी, 'मुसलमानों के खिलाफ नफरत...'

Abu Azmi News: 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि देश में ऐसी फिल्में दिखाई जानी चाहिए जिससे हिंदू-मुस्लिम एकता बढ़े. मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि नफरती बातें बंद कीजिए.

कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' शुक्रवार (08 अगस्त) को रिलीज हो गई. इस फिल्म को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. महाराष्ट्र सपा के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने इस फिल्म को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि 'उदयपुर फाइल्स' दिखाने से नफरत ही फैलेगा, प्यार नहीं. इस देश में कानून है, सबको इज्जत मिलनी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि अगर नूपुर शर्मा ने नहीं बोला होता तो शायद ये घटना नहीं होती. इस फिल्म को दिखाकर आप मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना चाहते हैं.

नूपुर शर्मा के बयान को टेलर ने आगे बढ़ाया- अबू आजमी

अबू आजमी ने कहा, ''देश में ऐसी फिल्में दिखाई जानी चाहिए जिससे हिंदू-मुस्लिम एकता बढ़े. 'उदयपुर फाइल्स' में एक टेलर की गर्दन काटी गई थी और इसलिए काटी गई थी क्योंकि नूपुर शर्मा ने बयान दिया था. बीजेपी ने नफरत वाली आवाज के लिए नूपुर को निकाल दिया था. नूपुर के बयान को टेलर ने आगे बढ़ाया था और उसका किसी ने गर्दन काट दिया. गर्दन काटना तो बिल्कुल गलत है लेकिन मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि नफरती बातें बंद करिए.''  

'आप मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना चाहते हैं'

सपा नेता ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में आगे कहा, ''कोई इस्लामिक देश होता और कोई हुजर के खिलाफ बोलता तो उसी दिन उसका बंदोबस्त कर दिया गया होता. इस देश में कानून है, सबका इज्जत होना चाहिए. अगर नूपुर शर्मा ने नहीं बोला होता तो शायद ने घटना नहीं होती. आप ये दिखाइए कि नूपुर शर्मा की वजह से कितने जगह फसाद हुए.''

राहुल गांधी के EC पर आरोपों को लेकर क्या बोले?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा, ''इंडिया अलायंस और सेक्युलर लोगों को इलेक्शन कमीशन के खिलाफ हल्ला बोल आंदोलन शुरू करना चाहिए. जिस तरह से वोटों की चोरी हो रही है, अंदर के ऑफिसर बीजेपी से मिले हुए होते हैं, राहुल गांधी ने जो सवाल उठाया है, मैं उनको बधाई देना चाहता हूं.'' 

सड़क पर उतरकर हक की लड़ाई लड़ना जरूरी-अबू आजमी

उन्होंने कहा, ''इस मुद्दे पर मैं सभी दलों से कहना चाहता हूं कि आप सड़क पर उतरिए. लोहिया ने कहा था कि अगर सड़क सुनसान हो जाएगी तो संसद आवारा हो जाएगी. आज यही हो रहा है. सड़क पर उतरकर अपने हक की लड़ाई लड़ना जरूरी है.'' अबू आजमी ने ये भी आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भी वोटों की चोरी हुई. कई जगहों पर जिन लोगों ने छह महीने पहले वोट दिया, उनका नाम काट दिया गया था. हमलोग चिल्ला चिल्लाकर थक गए लेकिन किसी ने उसपर काम नहीं किया. 

उद्धव और राहुल गांधी की मुलाकात पर क्या बोले आजमी?

उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी की मुलाकात पर उन्होंने कहा, ''बीजेपी की पेट में दर्द क्यों हो रहा है. बीजेपी को क्या लेना देना है कि उद्धव ठाकरे कहां बैठ रहे हैं. बीजेपी वाले चाहते हैं कि इंडिया अलायंस में अलगाव हो जाए. मुझे उम्मीद है कि इंडिया अलायंस में सब मिलकर रहेंगे और बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे.''

 

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
लोकसभा की कार्यवाही से हटाया गया निशिकांत दुबे का बयान, शिवसेना-UBT बोली- माफी मांगें BJP MP
लोकसभा की कार्यवाही से हटाया गया निशिकांत दुबे का बयान, शिवसेना-UBT बोली- माफी मांगें BJP MP
Maharashtra News: ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ पर नितेश राणे का बड़ा बयान, कहा- नौकरियों में हिंदुओं को...
‘कॉर्पोरेट जिहाद’ पर नितेश राणे का बड़ा बयान, कहा- नौकरियों में हिंदुओं को...
Maharashtra: शराब, श्मशान की राख और बकरी का कलेजा, ढोंगी बाबा की डरावनी पूजा का खुलासा
Maharashtra: शराब, श्मशान की राख और बकरी का कलेजा, ढोंगी बाबा की डरावनी पूजा का खुलासा

वीडियोज

Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive
नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Himachal News: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
हिमाचल प्रदेश: आनंद शर्मा के बीजेपी में जाने की अटकलों पर कांग्रेस की दो टूक, 'वे हमेशा...'
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
सऊदी में फाइटर जेट की तैनाती के बाद आंखों की किरकिरी बना पाकिस्तान? आसीम मुनीर भागे-भागे पहुंचे ईरान
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
जामुन की फसल से चाहिए तगड़ा मुनाफा? बस अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स, मिलेगा दोगुना भाव
Air New Zealand Skynest: इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
इकोनॉमी में भी बंक-बेड देने की तैयारी कर रही यह एयरलाइन, जानें किस रूट पर मिलेगा फायदा?
Embed widget