एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी में हलचल, संगठन को लेकर लिया बड़ा फैसला

Maharashtra News: आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र में राज्य समिति और क्षेत्रीय समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने का एलान कर दिया है. पार्टी ने कहा कि जल्द नई समितियों का एलान होगा.

Maharashtra Politics: आम आदमी पार्टी (AAP) ने महाराष्ट्र में मौजूदा राज्य समिति और वर्तमान संगठन की क्षेत्रीय समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. पार्टी की तरफ से जारी बयान में ये जानकारी दी गई है कि नई समितियों की घोषणा जल्द की जाएगी. आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहीं प्रीति शर्मा मेनन ने इस फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए तत्पर हैं. मेनन ने साफ किया कि मुंबई प्रदेश कमेटी को भंग नहीं किया गया है और वो काम कर रही है.

इस बीच आप की मुंबई इकाई ने ट्वीट करते हुए कहा, "आप महाराष्ट्र में आगामी सभी चुनाव मजबूती के साथ लड़ने जा रही है. आज मुंबई क्षेत्र की समितियों को छोड़कर महाराष्ट्र में सभी स्तरीय समितियों को भंग करने की घोषणा की. यह फैसला महाराष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाएगा और हम इसका स्वागत करते हैं."

Maharashtra: 16 विधायक अयोग्य करार दिए गए तो क्या गिर जाएगी महाराष्ट्र की सरकार? पढ़ें- सीटों का गणित

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की नजर संगठन के विस्तार पर है. दिल्ली और पंजाब में पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार है. हाल के एमसीडी चुनावों में पार्टी ने बीजेपी को हराया. वहीं, जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की. पार्टी को लगातार मिल रही सफलता को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व भी उत्साह में हैं. 

आम आदमी पार्टी की नजर इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी है. इस दिशा में पार्टी ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है. दिल्ली और पंजाब से बाहर पार्टी अपने जड़े जमाने में जुट गई है. महाराष्ट्र में साल 2024 में विधानसभा चुनाव  होने हैं. वहीं 2024 में ही लोकसभा चुनाव भी होने हैं. बीएमसी चुनाव का भी एलान होना बाकी है. ऐसे में आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में संगठन पर नए सिरे से काम करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
उद्धव ठाकरे गुट ने फिर की अमित शाह के इस्तीफे की मांग, इस बार कुलगाम का जिक्र
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
पालघर: ससुर के धक्के से बहू की मौत, बेटी को गोद में लेने पर हुआ था विवाद
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
कांवड़ यात्रा में हंगामे पर वारिस पठान का बयान- मुसलमान सड़कों पर...
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? शुरू हुई मतगणना
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget