एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने JDU और TDP को दे दी बड़ी सलाह, 'स्पीकर पद रख लें, क्योंकि...'

Aaditya Thackeray: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने टीडीपी और जेडीयू को एक सलाह दी है. आज इन दोनों दलों ने NDA की बैठक में पीएम मोदी के नाम का समर्थन किया है.

Aaditya Thackeray Statement: NDA की बैठक में आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है. इस दौरान टीडीपी और जेडीयू ने भी मोदी के नाम का समर्थन किया. इस बीच शिवसेना (UBT) गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और TDP अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को खास सलाह दी है.

आदित्य ठाकरे ने 'X' पर टीडीपी (Telugu Desam Party), और जेडीयू (Janata Dal United) को मेंशन करते हुए कहा कि, एनडीए में बीजेपी के संभावित सहयोगियों के लिए मेरा एक विनम्र सुझाव है. स्पीकर का पद हासिल कीजिए. बीजेपी की चालों को अनुभव करते हुए, "मैं कह सकता हूं कि जैसे ही वे आपके साथ सरकार बनाएंगे, वे वादे तोड़ देंगे और आपकी पार्टियों को भी तोड़ने की कोशिश करेंगे. आपने पहले भी इसका अनुभव किया होगा."

यहां बता दें, दिल्ली में आज NDA की एक बैठक चल रही है. इस बैठक ने NDA के तमाम घटक शामिल हुए हैं. वहीं, इस मीटिंग में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवारने भी शिरकत की है.

आदित्य ठाकरे की टीडीपी और जेडीयू को यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकती है.

कल, एक्स पर एक पोस्ट में, आदित्य ठाकरे ने कहा था, "देश ने हमारे संविधान को बदलने और लोकतंत्र को खत्म करने के बीजेपी के प्रयासों को खारिज कर दिया. चुनावों ने साबित कर दिया है कि हमारे देश में अहंकार का कोई स्थान नहीं है. अहंकार, तानाशाही, लोकतंत्र विरोधी ताकतें और हमारे संविधान के बजाय अपनी खुद की पार्टी मैनुअल को लागू करने की चाह रखने वालों को देश खारिज कर देगा. दो बार के प्रचंड बहुमत से 240 तक की जीत स्पष्ट रूप से कुशासन और अहंकार की अस्वीकृति है."

ये भी पढ़ें: 'फेविकोल की तरह...', पीएम मोदी के सामने बोले सीएम एकनाथ शिंदे, NDA के मंच से क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget