एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए MVA ने बनाई समन्वय समिति, इन बड़े नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Maharashtra Politics: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की 48 सीटों पर कौन कितने पर चुनाव लड़ेगा इसके लिए महा विकास अघाड़ी के घटक दल अब बैठक करेंगे.

Maharashtra News: महा विकास अघाड़ी (MVA) के सहयोगी दल 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को देखते हुए महाराष्ट्र में सीट-शेयरिंग के मसले पर काम कर रहे हैं. इसी सिलसिले में गठबंधन ने सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए नौ सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया है. इस समिति में तीनों दलों के तीन-तीन सदस्य शामिल रहेंगे. पृथ्वीराज चव्हाण कांग्रेस की तरफ से इस समिति के सदस्य होंगे. उन्होंने गुरुवार को MVA घटकों द्वारा समिति के गठन की पुष्टि की.

कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार गुट की एनसीपी विपक्षी गठबंधन के घटक हैं. महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटें हैं. यहां उत्तर प्रदेश के बाद लोकसभा की दूसरी सबसे अधिक सीटें हैं. उधर, चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व सीट बंटवारे में अपनी स्थिति तय करने के लिए एमवीए के सहयोगी दलों से बात करेगा. उन्होंने कहा कि सहयोगियों के साथ बातचीत कर सीट बंटवारे का फॉर्म्यूला तय करेंगे. 

पृथ्वीराज चव्हाण के अलावा कांग्रेस से ये दो नेता बने समिति के सदस्य
पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के अलावा कांग्रेस की तरफ से वरिष्ठ नेता नसीम खान और बसवराज पाटिल पैनल में शामिल हैं. वहीं, नसीम खान ने कहा कि सभी एमवीए सहयोगी इस बात पर सहमत हुए हैं कि सीट शेयरिंग के फॉर्म्यूले में जीतने की क्षमता को मानदंड बनाया जाना चाहिए. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों की क्षेत्रवार समीक्षा करेगी.

शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी के इन नेताओं को समिति में जगह
उधर, कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि शिवेसना-यूबीटी और कांग्रेस के वोट एक दूसरे के उम्मीदवारों को ट्रांसफर हो जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए सीट शेयरिंग में सावधानी बरतनी होगी. उधर, समन्वय समिति में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना-यूबीटी के संजय राउत, विनायक राउत और अनिल देसाई शामिल हैं. वहीं एनसीपी की तरफ से जयंत पाटिल, जितेंद्र अवहाद और अनिल देशमुख को जिम्मेदारी दी गई है. 

ये भी पढ़ें-  Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की राह हुई आसान! वलसाड में पहली पर्वतीय सुरंग बनाने में मिली सफलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget