एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: अमरावती से सांसद नवनीत राणा के परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,968 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई.

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में विधायक रवि राणा और उनकी सांसद पत्नी नवनीत राणा के परिवार के 10 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिला सिविल सर्जन डॉ श्यामसुंदर निकम ने कहा, "रवि राणा के पिता रविवार को संक्रमित पाए गए, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना टेस्ट कराया. विधायक की मां, उनके बेटे, एक बेटी, बहन, दामाद और चार अन्य रिश्तेदारों को संक्रमित पाया गया है. हालांकि राणा दंपति जांच में संक्रमित नहीं पाए गए गए हैं."

महाराष्ट्र में 4.50 लाख लोग संक्रमित, 15 हजार की मौत देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,968 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,50,196 हो गई. मुंबई के 43 कोविड-19 रोगियों समेत राज्य में 266 मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 15,842 हो गया है. यहां एक्टिव केस की संख्या 1,47,018 है. राज्य में अब तक कोविड-19 के 22,98,723 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

राज्य की राजधानी मुंबई में 970 नए मामले सामने आए जिससे इस शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,17,406 हो गई. वहीं उपगनरीय इलाकों में 2,957 नए मामले सामने आए और संक्रमण के कुल मामले यहां बढ़कर 2,49,111 हो गए. मुंबई में मृतकों की संख्या बढ़कर 6,493 हो गई है जबकि मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 9,970 हो गया है.

पुणे में सोमवार को 796 और पिंपड़ी-चिंचवाड़ में 731 नए रोगी सामने आए. पुणे में 40 मरीजों और पिंपड़ी-चिंचवाड़ में 13 मरीजों की मौत हो गयी. नासिक में अब तक कोविड-19 के 37,679 मामले सामने आए हैं और 1225 मरीजों की मौत हुई है. कोल्हापुर संभाग में इस महामारी के मामले 11835 तक पहुंच गए और 284 मरीजों की जान गयी. महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों के 427 मरीजों का उपचार चल रहा है. अन्य राज्यों के 52 मरीजों ने जान गंवायी है. 10,221 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे राज्य में ठीक हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 2,87,030 तक पहुंच गई.

ये भी पढ़ें-

Covaxin ह्यूमन ट्रायल: वॉलेंटियर बनने एम्स पहुंचे लोगों में हर पांच में एक के अंदर पहले से एंटीबॉडी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget