एक्सप्लोरर

Covaxin ह्यूमन ट्रायल: वॉलेंटियर बनने एम्स पहुंचे लोगों में हर पांच में एक के अंदर पहले से एंटीबॉडी मौजूद

कोवाक्सिन के ह्यूमन ट्रायल पर पहले और दूसरे चरण के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दिल्ली स्थित एम्स समेत 12 संस्थानों का चयन किया है. पहले चरण में टीके का 375 लोगों पर परीक्षण किया जाएगा जिनमें से अधिकतम 100 लोग एम्स से हैं.

नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन Covaxin (कोवाक्सिन) का दिल्ली के एम्स में ह्यूमन ट्रायल चल रहा है. ट्रायल में शामिल होने वाले 20 फीसदी वॉलंटियर्स में एंटीबॉडी पाया गया है. इस वजह से अब ये वॉलंटियर्स ट्रायल के लिए अयोग्य हो गए. दरअसल, ट्रायल में उन लोगों को ही शामिल किया जाता है जिन्हें कोई और रोग नहीं है, जो कोविड-19 से पीड़ित नहीं रहे हैं और जिनकी उम्र 18 से 55 साल से बीच है.

एम्स में 80 से ज्यादा वॉलंटियर्स के सेहत की जांच की गई, लेकिन इनमें से सिर्फ 16 लोगों को ट्रायल के लिए चुना गया. वैक्सीन की पहली खुराक दिए जाने के बाद इनकी कम से कम दो हफ्ते तक निगरानी की जाएगी.

संक्रमित शख्स में वैक्सीन ट्रायल संभव नहीं एम्स के एक सीनियर डॉक्टर का कहना है कि ट्रायल में सिर्फ स्वस्थ वॉलंटियर्स को ही शामिल किया जाता है. लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कम है. करीब 20 फीसदी वॉलंटियर्स में एंटीबॉडी पाए गए हैं. इसका मतलब है कि वे पहले ही संक्रमित हो चुके हैं. कुछ लोगों को हार्ट और डायबिटीज की समस्या है. अगर व्यक्ति पहले संक्रमित हो चुका है तो उसपर वैक्सीन का अध्ययन करना मुश्किल है.

कोवाक्सिन को हैदराबाद की भारत बायोटेक ने आईसीएमआर तथा राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर विकसित किया है. इसके मानव परीक्षण की मंजूरी भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने हाल में दी थी.

कोवाक्सिन के ह्यूमन ट्रायल पर पहले और दूसरे चरण के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने दिल्ली स्थित एम्स समेत 12 संस्थानों का चयन किया है. पहले चरण में टीके का 375 लोगों पर परीक्षण किया जाएगा जिनमें से अधिकतम 100 लोग एम्स से हैं. 24 जुलाई को एक 30 साल के पुरुष को कोवाक्सिन की पहली खुराक दी गई थी.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: PM मोदी को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
Live: PM मोदी को दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा देश, PM मोदी-CM योगी ने दी बधाई
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget