एक्सप्लोरर

Triple Talaq: 'BJP को वोट देने पर मुझे दे दिया तीन तलाक', पति ने किया इनकार

Triple Talaq: छिंदवाड़ा में एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसने बीजेपी का समर्थन किया और उसे वोट दिया, जिससे उसका पति नाराज हो गया.

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां 26 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके पति को पता चला कि वह बीजेपी का समर्थन करती है और उसने चुनाव में बीजेपी को वोट दिया है इस वह भड़क गया और पहले चल रही नाराजगी और बढ़ गई है और उसने तीन तलाक दे दिया. हालांकि इसके पीछे कई अन्य कारण भी शामिल हैं.

महिला ने रविवार को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा कि उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी.  कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी उमेश गोलहनी ने सोमवार को बताया कि कुछ समय के लिए उनके संबंध ठीकठाक थे, लेकिन बाद में उसके पति, सास और ननद ने कथित तौर पर किसी न किसी बात पर उसे ताना मारना और पीटना शुरू कर दिया. उसने अपनी शिकायत में इस बात का हवाला दिया है. 

पति समेत 6 लोगों को पुलिस ने बनाया आरोपी

मुस्लिम महिला का आरोप है कि बीजेपी को वोट और प्रचार करने पर पति ने अवैधानिक तरीके से ट्रिपल तलाक दिया है. कोतवाली पुलिस ने दहेज और मुस्लिम विवाह संबंधी अधिनियम के तहत पति समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया है.

पत्नी के चरित्र पर लगाया आरोप

महिला ने सोमवार को बताया कि उसके पति ने उस पर चरित्र हीन होने और अवैध संबंध रखने का आरोप लगाते हुए तलाक का नोटिस भेजा था, जिसे उसने झूठा और निराधार बताया.महिला ने कहा कि मैंने अपने वकील के माध्यम से नोटिस का जवाब दिया है. बाद में मैंने भाजपा का समर्थन किया और इसके लिए मतदान किया. जब मेरे पति, उनकी मां और बहनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मुझे तीन तलाक दिया. 
 
महिला के पति के मुताबिक, उसने मुस्लिम कानून के मुताबिक अपनी पत्नी को सबसे पहले 30 मार्च, 2022 को तलाक दिया और बाद में अक्टूबर और नवंबर 2023 में दो बार तलाक दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि महिला उन्हें धमका रही थी, उनकी छवि खराब कर रही थी, लंबे समय से उनके परिवार के सदस्यों के जीवन को बर्बाद कर रही थी और अपने मामलों को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही थी. व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि उसके परिवार में किसी ने भी उसे परेशान नहीं किया क्योंकि वह पिछले तीन साल से अलग रह रही थी. तलाक का मुद्दा पहले ही अदालत में दायर किया जा चुका था. 

ये भी पढ़े : जोधपुर में संत की हत्या मामले में कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपियों को किया रिहा, सबूतों के अभाव में फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget