एक्सप्लोरर

MP Politics: क्या बीजेपी कैलाश विजयवर्गीय पर खेलेगी कोई बड़ा दांव, विधानसभा चुनाव में निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

MP News: बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पकड़ आदिवासी क्षेत्रों में मजबूत है. वह मालवा अंचल में गहरी पैठ रखते हैं. इस लिहाज से अब कैलाश विजयवर्गीय पर पार्टी बड़ा दाव खेल सकती है.

Indore News: बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) को किनारे करके 15 महीने की सरकार का तोहफा कांग्रेस (Congress) को दे दिया था. लेकिन इस बार बीजेपी किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. कर्नाटक चुनाव में मिली हार से बीजेपी (BJP) सतर्क हो गई है. इसके बाद से अब कैलाश विजयवर्गीय की भूमिका मध्य प्रदेश की सियासी गलियारों में अहम हो चली है.

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पकड़ आदिवासी क्षेत्रों में मजबूत है. वह मालवा अंचल में गहरी पैठ रखते हैं. इस लिहाज से अब कैलाश विजयवर्गीय पर पार्टी बड़ा दाव खेल सकती है. नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह चौहान ने भी कैलाश विजयवर्गीय के लिए मन ही मन हां कर ली है. इस तरह के कयास भी सियासी गलियारों में लगाए जा रहे हैं. 

मैनेजमेंट गुरु हैं कैलाश विजयवर्गीय 

दरअसल, राष्ट्रीय नेतृत्व बीजेपी के कुछ राष्ट्रीय महासचिव को हटाते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी देने की सोच रहा है. वहीं मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को हटाने की चर्चा भी तेज है. इसे देखते हुए अब मैनेजमेंट गुरु कहे जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय की प्रदेश में वापसी के संकेत मिल रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो फिर मध्य प्रदेश के अगले बीजेपी अध्यक्ष विजयवर्गीय हो सकते हैं. मध्य प्रदेश चुनाव को देखते हुए वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा विजयवर्गीय को संगठन कोई और भी जिम्मेदारी सौंप सकता है. 

मध्य प्रदेश में बीजेपी एक बार फिर सत्ता के सपने देख रही है. इसमें कई समस्याएं रोड़ा डाल रही हैं, जबकि अब बीजेपी में फेरबदल की जो बातें सामने आ रही हैं, उन्हें देखते हुए लग रहा है कि बीजेपी 2023 के  विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी काफी गंभीर है. सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैलाश विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर हां कर चुके हैं. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी भूमिका हो सकती है.

तोमर-शिवराज और विजयवर्गीय की तिकड़ी
कैलाश विजयवर्गीय, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जोड़ी ने पहले जिस तरह कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता से बाहर रखा था, उसे देखते हुए लगता है कि यह त्रिमूर्ति 2023 में भी अगर एक साथ हो जाए तो परिणाम बीजेपी के पक्ष में हो सकता है. 

ये भी पढ़ें

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे भोपाल-जबलपुर वंदे भारत को हरी झंडी, बीजेपी के बूथ स्तर कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget