एक्सप्लोरर

PM Modi Oath Ceremony: जानिए कौन हैं धार की सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया

PM Modi Swearing-In Ceremony: केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनीं आदिवासी समाज से आने वाली सावित्री ठाकुर 2004 से 2009 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं.

PM 3.0 Modi Cabinet Oath Today: भारतीय जनता पार्टी की समर्पित महिला नेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश की धार सीट से आती हैं. इस बार उन्हें तकरीबन 8 लाख वोट मिले हैं और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को करीब 2 लाख से भी ज्यादा मतों से करारी शिकस्त दी है.

इसका सीधा लाभ उन्हें यह मिला​ कि आज उन्हें मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया. राष्ट्रपति भवन परिसर में आयोजित  शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने बतौर केंद्रीय मंत्री शपथ ली है.

धार लोकसभा सीट से चुनाव में सावित्री ठाकुर ने कांग्रेस के प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल को करीब 2 लाख 18 हजार 665 वोटों से हराया है. वहीं, कुल मिले हुए वोटो की बात करें तो सावित्री ठाकुर को करीब 7 लाख 94 हजार 449 वोट मिला. इससे पहले 2014 में सावित्री ठाकुर ने धार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उमंग सिंगार को उस समय एक लाख से भी ज्यादा वोट के अंदर से हराया था.

कौन है सावित्री ठाकुर?

अगर अपने दम पर समाज और राजनीति में पहचान बनाने की बात की जाए तो ऐसे नेताओं में सबसे पहले सावित्री ठाकुर का नाम आएगा, जिन्होंने जमीनी स्तर पर राजनीति करते हुए लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली है. सावित्री ठाकुर 2004 से 2009 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं.

इसके अलावा, उद्योग पर बनी संसदीय समिति में भी वह सदस्य रही हैं. राजनीति में आने के पहले भी वे सक्रिय रही हैं. एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर वह लोगों के हित में लगातार काम करती आई हैं. आलम यह है कि आज पूरा धार उन्हें उनके नाम से पहचानता है.

पारिवारिक पृष्ठभूमि

सावित्री ठाकुर के पति का नाम तुकाराम ठाकुर है. तुकाराम ठाकुर पेशे से किसान हैं. वहीं सावित्री ठाकुर के पिता और तुकाराम ठाकुर के ससुर राज्य वन विभाग के एक रिटायर हो चुके कर्मचारी हैं. सावित्री ठाकुर के परिवार में उनसे पहले किसी ने राजनीति की दुनिया में कदम नहीं रखा. हालांकि, उनका परिवार लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से प्रेरित होकर काम करता रहा है. सावित्री ठाकुर का जन्म 1 जून 1978 को हुआ है. पढ़ाई लिखाई की बात करें तो सावित्री ने कक्षा 12वीं पास की है. सावित्री ठाकुर के दो बेटे भी हैं. अब वे राजनीति में आकर समाज सेवा कर रही हैं.

कितनी है सालाना आय?

चुनाव से पहले जमा किए एफिडेविट में सावित्री ठाकुर ने बताया है कि उनकी कुल संपत्ति 5 करोड़ 30 लाख रुपए है उनके ऊपर कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है और उनकी आई कृषि किराया और पेंशन से होती है. इसके अलावा सावित्री ठाकुर की सालाना आय करीब 5,70, 000 है.

मध्य प्रदेश में हर मंगलवार को फिर होगी होगी जनसुनवाई, इस कारण से बंद थी योजना

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget