एक्सप्लोरर

MP Politics: जब अपने ही विधायकों के हाथों 'हिट विकेट' हुई थी कांग्रेस, कमलनाथ को भी नहीं थी इसकी उम्मीद!

MP Political Story: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिरे हुए 3 साल पूरे हो चुके हैं. उस वक्त यह सियासी घटना क्रम पूरे 17 दिन तक चला था और सभी बागी विधायक फोन बंद करके बेंगलुरु चले गए थे.

Bhopal News: डेढ़ दशक वनवास के बाद जैसे-तैसे प्रदेश की सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस की सरकार महज डेढ़ साल के कार्यकाल में ही 'ऑल आउट' हो गई थी. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) अपने ही विधायकों द्वारा 'हिट विकेट' किए जाने से प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गई थी. कांग्रेस सरकार को प्रदेश की सत्ता से दूर हुए पूरे तीन साल हो गए हैं. कांग्रेस के तत्कालीन कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के 22 कांग्रेस विधायक समर्थकों ने सरकार को इस्तीफा दे दिया था और सरकार गिर गई थी.

अब से तीन साल पहले 10 मार्च 2020 को प्रदेश की सियासत में जबरदस्त घटनाक्रम घटित हुआ था. यह सियासी घटना क्रम पूरे 17 दिन तक चला था. इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सत्ता में काबिज कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को सत्ता से हाथ धोड़ा पड़ा था. यह सारा घटनाक्रम कांग्रेस के तत्कालीन नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की वजह से हुआ था. ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर विधायकों ने कांग्रेस सरकार को इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद इन सभी 22 विधायकों ने अपने फोन बंद कर अज्ञातवाश पर बेंगलुरु (Bengaluru) चले गए थे. इन 22 विधायकों में छह मंत्री भी शामिल थे. 

इन 22 विधायकों ने किया था हिट विकेट

अपनी सरकार के खिलाफ जिन 22 विधायकों ने हिट विकेट किया था उनमें प्रधुम्र सिंह तोमर, रघुराज कंसाना, कमलेश जाटव, रक्षा संत्राव, जजपाल सिंह जज्जी, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, तुलसी सिलावट, सुरेश धाकड़, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, रणवीर जाटव, गिरराज दंडोतिया, जसवंत जाटव, गोविंद सिंह राजपूत, हरदीप डंग, मुन्नालाल गोयल, ब्रिजेंद यादव, मोहन सिंह राठौड़, बिसाहूलाल सिंह, ऐदल सिंह कसाना और मनोज चौधरी शामिल थे. 

कमलनाथ और सिंधिया में मनमुटाव की वजह

कमलनाथ और सिंधिया के बीच आपसी मनमुटाव की वजह वचनपत्र और सिंधिया का बयान था. सिंधिया ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वचनपत्र के वाधे पूरे नहीं हुए तो वे सडक़ पर उतरेंगे, उनके बयान के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि था उतर जाएं. बस यही से दोनों ने नेताओं में मनमुटाव की शुरुआत हो गई थी और इस मनमुटाव का अंत सरकार गिरने के साथ खत्म हुआ. 

सीहोर के होटल में रुके थे भाजपा विधायक

इधर 17 दिन मप्र में चले सियासी घटनाक्रम के दौरान भाजपा के विधायक सीहोर के ग्रेसेस होटल में रहे थे. यहां शिवराज सिंह चौहान ने अपने विधायकों के साथ जमकर क्रिकेट खेलकर आनंद लिया था. सीहोर के होटल से निकलकर सीधे भोपाल पहुंचकर विधायकों ने विधानसभा में वोटिंग की और कांग्रेस की सरकार गिर गई, फिर पुन: डेढ़ साल के अंतराल के बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की सरकार काबिज हो गई थी.

ये भी पढ़ें:- 

MP Siyasi Scan: एक ऐसा नेता, जो राजनीति में केवल एक उपचुनाव ही हारे, जानिए अब किस पद हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget