एक्सप्लोरर

कमलनाथ बोले- कांग्रेस में मेरी पूछ नहीं, BJP ने ली चुटकी, 'जब वे खुद सीएम थे तब...'

MP Politics: कमलनाथ इस बात से नाराज हैं कि कांग्रेस में अब कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उनसे पूछा नहीं जाता. इस पर विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ खुद सीएम थे, तब यही करते थे जो अब उनके साथ हो रहा है.

Vishwas Sarang on Kamal Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने सोमवार (6 जनवरी) को भोपाल में आयोजित एक बैठक में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को ही खरी-खोटी सुनाई थी. उन्होंने इस मीटिंग में यहां तक कह दिया था कि प्रदेश कांग्रेस में उनकी कोई पूछ नहीं है. इस पर एमपी के मंत्री और बीजेपी नेता विश्वास सारंग ने कांग्रेस की चुटकी ली है. 

विश्वास सारंग ने कहा कि गुटबाजी के चलते कांग्रेस पुराने नेताओं को नजरअंदाज करती आई है. यह पार्टी की पुरानी आदत रही है. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए विश्वास सारंग ने कहा, "कांग्रेस तो वैसे भी हमेशा गुटों और गिरोहों में बटी रही है. हर गुट अपने-अपने नेताओं को बढ़ावा देने में लगा रहता है और पुराने नेताओं को नजरअंदाज करने की आदत कांग्रेस की रही है. अब जो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने किया है, उनके समर्थक भी वही कर रहे हैं. इसमें कोई नई बात नहीं है."

'कांग्रेस का अब कोई ठिकाना नहीं रहा'- विश्वास सारंग
सीएम मोहन यादव के मंत्री विश्वास सारंग ने आगे कहा, "कमलनाथ ने भी कुछ ऐसा ही किया था. आज वे सोशल मीडिया पोस्ट करके अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं, लेकिन जब वे मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने क्या किया था? महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की हालत मध्य प्रदेश जैसी हो रही है. सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं, पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो गई है. कांग्रेस का अब कोई ठिकाना नहीं रहा."

'अखबारों से पता चलती हां कांग्रेस की खबरें'- कमलनाथ
बता दें कि हाल ही में कमलनाथ ने कहा था, "इस समय ऐसा हो रहा है कि पार्टी में नियुक्तियों के बारे में मुझसे पूछा तक नहीं जाता. चाहे कोई भी नियुक्ति हो, इसे लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जानी चाहिए. हमारी बैठकों की कोई जानकारी नहीं मिलती, मुझे अखबार से यह पता चलता है कि कांग्रेस की बैठक हुई थी."

मध्य प्रदेश की पार्थ योजना पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरोध पर विश्वास सारंग ने कहा, "मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि कांग्रेस सिर्फ नकारात्मक राजनीति करती है. हमने जो अच्छी योजना शुरू की है, उसकी सराहना करनी चाहिए लेकिन कांग्रेस वाले उसी दिन से उसकी आलोचना शुरू कर देते हैं. इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है. नकारात्मकता से राजनीति नहीं चलती, यह तो सकारात्मकता से चलती है."

यह भी पढ़ें: जबलपुर में 800 करोड़ के फ्लाईओवर में उद्घाटन से पहले दरार, कांग्रेस बोली, '...पूरा गोलमाल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget