एक्सप्लोरर

Watch: बीजेपी विधायक की विकास यात्रा में ग्रामीणों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, वीडियो वायरल

MP News: राम दांगोरे ने कहा कि गरण गांव में जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोघ किया. उन्होंने कहा कि इन लोगों पर जनरल बिपिन रावत की मौत पर खुशी मनाने पर FIR हुई थी. उसे वापस लेने की मांग कर रहे थे.

खंडवा: मध्य प्रदेश में बीजेपी (BJP) की विकास यात्रा में स्थानीय नागरिकों के विरोध की खबरें आने लगी हैं. खंडवा में बीजेपी का अच्छा खासा वर्चस्व है.इसके बाद भी यहां स्थानीय बीजेपी विधायकों के खिलाफ जनता मुखर होने लगी है.खंडवा की पंधाना विधानसभा से विधायक राम दांगोरे के खिलाफ ग्रामीण विरोध में उतर आए हैं.बता दें कि दांगोरे प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता भी हैं. बीजेपी की विकास यात्रा के दौरान वो पंधाना विधानसभा क्षेत्र (Pandhana Assembly Constituency) के ग्राम गरणगांव के दौरे पर थे. वहां विकास यात्रा के मंच पर ग्रामीणों ने विरोध जताया.विरोध करने वाले ग्रामीणों ने 'विधायक मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए और पंडाल में रखी कुर्सियां में तोड़फोड़ की. 

विधायक ने सफाई में क्या कहा है

इसके बाद राम दांगोरे ने एक वीडियो जारी कर कहा कि गरण गांव में जो विरोध हुआ है, वह जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया है.विधायक ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई थीं. इसके खिलाफ उन पर केस दर्ज किया गया था.विकास यात्रा के दौरान जयस के कार्यकर्ता उस मामले में दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग कर रहे थे.लेकिन यह मामला देश से जुड़ा हुआ मामला है.इस मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है, जो उनका सहयोग करेगा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला

वहीं कांग्रेस ने भी इस पूरे मामले को आड़े हाथों लिया है.कांग्रेस के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादे जनता समझ चुकी है.आज गांव में विकास कार्य नहीं हो रहा है, जो काम हुए हैं वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं.भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा मजाक बनकर रह गई है.कांग्रेस शासनकाल में युवाओं को रोजगार और गांव का विकास कमलनाथ जी की पहली प्राथमिकता थी.कांग्रेस का कहना है कि जयस ने नहीं गांव के युवाओं ने ही एकमत होकर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है.इससे यह स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल विकास के नाम पर खोखले वादे ही किए हैं.

ये भी पढ़ें

Mahashivratri 2023: शिव-पार्वती के विवाह पर उज्जैन में मनेगी शिव दीपावली, 21 लाख दीयों से जगमग होगा शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget