एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह की टिप्पणी मामले में पहली स्टेटस रिपोर्ट तैयार, इसमें क्या है?

Vijay Shah News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी मामले में SIT ने पहली स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर ली है. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट तैयार कर अदालत में जमा कर दी है. यह रिपोर्ट बुधवार, 28 मई को होने वाली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी.

तीन सदस्यीय टीम ने की घटनास्थल की जांच

सूत्रों के मुताबिक, तीन सदस्यीय SIT ने मध्य प्रदेश के धार जिले के मानपुर में उस स्थल का दौरा किया, जहां मंत्री विजय शाह ने 12 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विवादास्पद भाषण दिया था. जांच टीम ने मंच पर मौजूद लोगों से पूछताछ की. कार्यक्रम के वीडियो फुटेज देखे और अन्य डिजिटल व मौखिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया.

मंत्री विजय शाह का औपचारिक बयान दर्ज नहीं- सूत्र

हालांकि सूत्रों का कहना है कि अब तक SIT ने मंत्री विजय शाह का औपचारिक बयान दर्ज नहीं किया है. यह पहलू आने वाले दिनों में जांच की दिशा को प्रभावित कर सकता है.

हाई कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR

मामला तब तूल पकड़ गया जब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस घटना पर स्वतः संज्ञान लेते हुए धार पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की और उसे 28 मई 2025 तक प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था.

जांच जारी, आगे और बयान लिए जाएंगे

सूत्रों ने बताया कि यह SIT की पहली स्टेटस रिपोर्ट है और जांच अभी भी जारी है. आगे और साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मंत्री शाह का बयान भी दर्ज किए जाने की संभावना है. सुप्रीम कोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए समय-समय पर जांच की प्रगति की निगरानी करेगा.

गौरतलब है कि विजय शाह ने 12 मई को इंदौर के पास महू में एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे जनमानस में आक्रोश फैल गया था. इसी के बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया और न्यायपालिका की निगरानी में जांच शुरू हुई.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget