एक्सप्लोरर

सोफिया कुरैशी पर बयान देकर अपनी किरकिरी कराने के बाद से कहां हैं मंत्री विजय शाह? अभी तक नहीं हुए गिरफ्तार

Vijay Shah News: कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विजय शाह के अपमानजनक बयान को लेकर सपा और कांग्रेस ने पूछा है कि MP पुलिस ने विजय शाह को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया? क्या BJP का राष्ट्रवाद यही है?

BJP Minister Vijay Shah: मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को कथित तौर पर अपमानित करने के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है. मंत्री के बयान को लेकर लोगों के गहरा आक्रोश है. लोग मंत्री विजय शाह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. इसके बावजूद विजय शाह इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं हैं. ना ही एमपी पुलिस विजय शाह को अभी तक गिरफ्तार कर पाई है. 

अब तो मंत्री विजय शाह कहां हैं और पुलिस ने उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया, को लेकर भी कोई जानकारी देने के लिए तैयार है. एमपी पुलिस और सरकार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

सपा और कांग्रेस ने खोला मोर्चा, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग 

दूसरी तरफ, सोफिया कुरैशी के खिलाफ विजय शाह के अपमानजनक बयान को लेकर सपा और कांग्रेस सहित कई दलों ने बीजेपी के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस और सपा के नेताओं ने विजय शाह से इस्तीफे और गिरफ्तार की मांग की है. सियासी दलों के नेताओं ने बीजेपी से पूछा है कि क्या यही है उसका राष्ट्रवाद? एमपी पुलिस ने विजय शाह को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया. विरोधी दलों की ओर से ये भी सवाल उठाए जा रहे हैं, विजय शाह कहां हैं, इसकी जानकारी पुलिस को है या है?

क्या बीजेपी की संस्कृति यही है?

एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब शाह कर्नल कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे, तो कार्यक्रम के एक वीडियो में पूर्व संस्कृति मंत्री और महू की विधायक ऊषा ठाकुर हंसती हुई दिखाई दे रही थीं. उन्होंने पूछा, "क्या यही बीजेपी की संस्कृति है."

भूपेंद्र गुप्ता ने दावा किया है कि नवंबर 2020 में जब विजय शाह वन मंत्री थे, तब उन्होंने एक और विवाद खड़ा कर दिया था. उन्होंने बालाघाट जिले में फिल्म 'शेरनी' की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री विद्या बालन को कथित तौर पर रात के खाने पर आमंत्रित किया था. फिल्म स्टार ने प्रस्ताव ठुकरा दिया, जिसके बाद शाह के विभाग ने शूटिंग की अनुमति वापस ले ली.

पूर्व CM की पत्नी पर की थी ​विवादित​ टिप्पणी, देना पड़ा था इस्तीफा 

एमपी कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी के मीडिया प्रभारी अभय तिवारी ने कहा कि शाह को 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी के बारे में बेतुकी बातें करने के कारण मप्र मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था. उन्होंने पूछा, “अब जब उन्होंने सेना पर बेशर्मी भरी टिप्पणी की है, तो बीजेपी चुप क्यों है? क्या यही उनका राष्ट्रवाद है?”

कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार को फटकार लगाई थी. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए विजय शाह के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने को कहा था. पुलिस ने मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया है, लेकिन विजय अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं. अब तो इस बता का भी किसी को पता नहीं है कि वो कहां पर हैं?

दरअसल, मोहन यादव सरकार में विजय शाह को 8 विधायकों और 5 मंत्रियों का समर्थन हासिल है. बतया जा राहा है कि वह अपने पद, धन और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए गिरफ्तारी से बचे हुए हैं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget