एक्सप्लोरर

MP Secretariat Fire: 'विधानसभा चुनाव के समय सतपुड़ा और अब सचिवालय में लगी आग', कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

MP Secretariat Building Fire: एमपी के भोपाल स्थित मंत्रालय में आग लगने प्रदेश में राजनीति गरमा गई है. अब कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए प्रहार किया है और कहा कि यह आगजनी सवाल खड़ी कर रही है.

MP Secretariat Building Fire Breaks: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में शनिवार को सुबह नौ बजे आग लग गई थी. इस आगजनी की घटना के साथ ही राजनीति में शुरू हो गई है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव से पहले सतपुड़ा भवन में आग लगी थी और अब लोकसभा चुनाव से पहले वल्लभ भवन में आग लग गई है. यह आगजनी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है. कांग्रेस ने कहा कि भ्रष्टाचार की फाइलों को दबाया जा रहा है.

विधानसभा चुनाव से पहले 12 जून 2023 की शाम चार बजे मंत्रालय के ठीक सामने सतपुड़ा भवन में आग लग गई थी. इस आग पर 14 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा रहा था. इस आगजनी में भी जमकर राजनीति हुई थी. इस आगजनी को लेकर तत्कालीन सीएम ने कमेटी बनाई थी. इस कमेटी ने भी 287 पेज की रिपोर्ट शासन को सौंपी थी.

जांच कमेटी ने तीन स्पॉट इंस्पेक्शन, 32 लोगों के शपथ पूर्वक बयान, स्टेट फॉरेंसिक साइंस लैब की जांच रिपोर्ट, चीफ इलेक्ट्रिसिटी इंस्पेक्टर और उनकी टीम की टेक्निकल रिपोर्ट के साथ-साथ आग से हुए नुकसान के आकलन के लिए बनी पीडब्ल्यूडी विभाग की दो सब कमेटियों के प्रतिवेदन को शामिल करते हुए रिपोर्ट सौंपी थी. 

लोकसभा चुनाव से पूर्व मंत्रालय में लगी आग

अब लोकसभा चुनाव से पूर्व मंत्रालय में आगजनी की घटना हुई है. आग पर काबू पाने एयरपोर्ट, नगर निगम सहित सेना की दमकलों की मदद ली गई. यह आग गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी है. आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर फायर बिग्रेड वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. मंत्रालय में लगी आग से अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया. 

सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

इधर आगजनी की घटना मिलने ही सीएम डॉ. मोहन यादव भी अलर्ट हो गए हैं. सीएम डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री सचिव को निर्देश दिए. सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज न जले. आग पर काबू पाने के साथ ही घटना के कारण की जानकारी भी प्राप्त की जाए. सीएम ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसका एहतियात रखा जाए. 

भ्रष्टाचार की फाइलों को दबाया जा रहा?

इस आगजनी को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार की फाइलों को दबाया जा रहा है. वही वल्लभ भवन के बाहर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया तो धरने पर बैठ गए थे. जिन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए बीजेपी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.

. 2018 विधानसभा  चुनाव से पहले विध्यांचल भवन मे आग. 
. 2023 विधानसभा चुनाव से पहले सतपुड़ा भवन में.
. 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रालय भवन में आग.

मंत्रालय में आग लगने पर क्या कहा मजदूर? 

राजाराम केथवास मजदूर जो मंत्रालय भवन के पास झुग्गी में रहते हैं. उनका कहना है जब मै सुबह टहलने आया था तब सोचा रद्दी मे आग लगाई होग, लेकिन जब घर पर पहुंचा तब तक आग बड़ गई थी और भयानक रूप ले लिया था.आग लगने के तो कई सवाल है लेकिन इस मंत्रालय के अंदर इतनी सुरक्षा है कि आम आदमी को नहीं जाने दिया जाता है. उन्होंने आगे कहा कि मेरे ही सामने सतपुड़ा विंध्याचल भवन और अब मंत्रालय में आग लगी है.

ये भी पढ़ें: Suresh Pachauri News: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आखिर क्यों छोड़ी कांग्रेस? अब खुद बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget