एक्सप्लोरर

Uttrakhand Bus Accident: शवों को जल्दी घर पहुंचाने के लिए सीएम शिवराज ने मांगा वायुसेना का विमान, बस हादसे में 26 लोगों की हुई मौत

Uttarkashi accident: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सड़क मार्ग से मृतकों के शव उनके परिजनों के पास पहुंचाने के लिए समय बहुत लगेगा इसलिए उन्होंने वायुसेना से विमान की मांग की है.

Shivraj Singh Chouhan on Uttarkashi accident: उत्तराखंड (Uttrakhand) के उत्तरकाशी (Uttarkashi) जिले के डामटा में बस के गहरी खाई में गिरने से मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी. इस घटना के एक दिन बाद सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहां पहुंचकर शिवराज ने कहा कि शवों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से वायुसेना (IAF) का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. 

शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा

शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा, “हमारी कोशिश यह है कि हम श्रद्धालुओं के शव ससम्मान उनके घर पहुंचा दें. सड़क मार्ग से शव पहुंचाने में बहुत समय लगेगा. मेरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात हुई है कि अगर वह हमें वायुसेना का विमान उपलब्ध करा दें तो हम मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचा पाएंगे.”

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद से वह लगातार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संपर्क में थे. उन्होंने बताया कि वो रविवार रात 12 बजे के करीब देहरादून पहुंच गए थे. शिवराज ने स्थानीय प्रशासन और लोगों का भी आभार जताते हुए कहा कि रात में ही खाई में बिखरे पड़े तीर्थयात्रियों के शव बाहर निकाल लिए गए और उनका पोस्टमार्टम करा दिया गया.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Bus Accident: बस हादसे में 26 की मौत, राहत और बचाव का समाप्त, घायलों से मिले CM शिवराज सिंह चौहान

राज्य सरकार देगी मुआवजा

उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में रविवार देर शाम डामटा के पास रिखावू खाई में बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार मध्य प्रदेश के 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. इस दर्दनाक बस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ''ये दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसा है. पन्ना के भाई बहन जो चार धाम यात्रा पर गए थे उनकी एक बस खाई में गिर गई. जिसमें कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई है.'' 

सीएम चौहान ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50,000 रुपये की मुआवजा राशि दिए जाने की घोषणा की है. बस में 28 तीर्थयात्रियों समेत कुल 30 लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें- Uttarkashi Bus Accident: पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget