एक्सप्लोरर

MP Budget 2023: विधायक जीतू पटवारी पूरे बजट सत्र से निलंबित, कांग्रेस बोली- स्पीकर के खिलाफ लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

MP Assembly Budget Session: स्पीकर ने जीतू पटवारी को निलंबित करने का आदेश सुनाया. निलंबन के साथ ही सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करने का एलान कर दिया.

MP Assembly Budget Session 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन भी काफी हंगामेदार रहा. स्पीकर ने कांग्रेस से राऊ विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को बजट सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया. जीतू पटवारी के निंलबन की कार्रवाई पर कांग्रेस ने विरोध किया. सदन में स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी भी की. बढ़ता हंगामा देख स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. बता दें कि 27 फरवरी से जारी विधानसभा का बजट सत्र करीब एक महीना 27 मार्च तक चलेगा. विधायक जीतू पटवारी के निलंबन का प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रखा था.

विधायक जीतू पटवारी बजट सत्र से निलंबित

मंत्री मिश्रा ने कहा कि सदन की मर्यादा को खरोंचने की कोशिश हो रही है. पटवारी पहले भी ऐसा करते रहे हैं. मैं सदन में प्रस्ताव रखता हूं कि बाकी सत्र के लिए जीतू पटवारी को निलंबित किया जाए. स्पीकर ने जीतू पटवारी को निलंबित करने का आदेश सुनाया. निलंबन के साथ ही सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित करने का एलान कर दिया. विधायक जीतू पटवारी के निलंबन का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अलोकतांत्रिक कदम बताया. उन्होंने  विधानसभा स्पीकर से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की.

कांग्रेस ने स्पीकर के फैसले का किया विरोध

सज्जन सिंह वर्मा ने स्पीकर के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की. उन्होंने आरोप लगाया कि स्पीकर ने बीजेपी के इशारे पर तानाशाही तरीके से जीतू पटवारी को निलंबित किया है. विधानसभा में आज मुकेश अंबानी परिवार की जमकर गूंज रही. कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सरकार ने रिलायंस ग्रुप को इंदौर जू से छह बाघ, पांच शेर, आठ घडिय़ाल, दो बंगाली लोमड़ी और एक हनी बेजर दिए हैं. जानवर जामनगर भेजे गए हैं. जामनगर में रिलायंस ग्रुप की फैक्ट्री और अंबानी का घर है. विधायक पटवारी ने पूछा कि बदले में तोते, चिड़िया, छिपकलियां और झगड़ने वाले बंदर का मिलना कैसा न्याय है.

Indore: 'सर तन से जुदा' की धमकी देने वाले नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget