एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी देश के नंबर वन आतंकवादी', रवनीत बिट्टू के बाद अब मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान

Raghuraj Singh News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित टिप्पणी की है. रघुराज सिंह यूपी से इंदौर दौरे पर आये थे, जहां उन्होंने बयान दिया.

Raghuraj Singh Latest News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सत्ता पक्ष के निशाने पर हैं. बीजेपी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हमलावर है. अभी केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि राहुल गांधी को लेकर एक और विवादित बयान आ गया है. इस बार आपत्तिजनक बोल उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह (UP Minister Raghuraj Singh) ने बोले हैं.

उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह सोमवार को (16 सितंबर) इंदौर पहुंचे थे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी को 'देश का नंबर वन आतंकवादी' बताया. उन्होंने राहुल गांधी पर देश को बांटने का आरोप लगाया. यूपी के मंत्री ने कहा, "अंग्रेज मर गए, औलाद छोड़ गए, तो इनका कोई धर्म नहीं है. ना मुसलमान रहे और ना ही हिंदू रहे ना सिख हुए. ऐसी ही पांचवीं जाती बन गई है." उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिंदुस्तान से लेना देना नहीं है. सरोकार होता तो देश को लूटते नहीं."

राहुल गांधी इटली से हिंदुस्तान को लूटने आये- मंत्री रघुराज सिंह 

मंत्री रघुराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी इटली से हिंदुस्तान को लूटने आये हैं. इसलिए देश के नंबर वन आतंकवादी हैं. बता दें कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर घमासान मचा हुआ है. उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश में बैठकर नफरत फैलाने का आरोप लगाया. रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी से पूछा कि पंजाब में आतंकवाद का जिम्मेदार कौन है? कांग्रेस ने राहुल गांधी को आतंकवादी बताये जाने पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आड़े हाथों लिया.

विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने रवनीत सिंह बिट्टू को एहसान फरामोश बताया. कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता को मनोचिकित्सक से दिखाने की सलाह दी. रवनीत सिंह बिट्टू के बाद अब इंदौर दौरे पर आये मंत्री रघुराज सिंह ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया. 

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में लव मैरिज से नाराज पिता बना जल्लाद! दामाद को मौत के घाट उतार बेटी का उजाड़ा सुहाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget