एक्सप्लोरर

MP Politics: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों लिखा,'Actually unlearning', क्यों हो रही है इन दो शब्दों की चर्चा

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिन पहले अपने गृहनगर मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे थे. वो इस दौरान एक रेस्टोरेंट में गए थे. वहां उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मुलाकात की थी.

Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक ट्विटर यूजर को दिया गया जवाब आजकल वायरल हो रहा है. एक वीडियो पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का नाम लेकर किए गए एक कॉमेंट पर सिंधिया ने दो शब्दों का यह जवाब दिया है. उनके इस जवाब की खूब चर्चा हो रही है. 

कहां और क्यों गए थे ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिन पहले अपने गृहनगर मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे थे. वो इस दौरान एक रेस्टोरेंट में गए थे. वहां उन्होंने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मुलाकात की थी. ग्वालियर में फूलबाग चौपाटी के पास स्थित रेस्टॉरेंट में उन्होंने कुछ वक्त बिताया. इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए सिंधिया ने लिखा,''स्वादिष्ट भोजन खाने के साथ-साथ जरूरी है रसोइया से मिलना!आज ग्वालियर प्रवास के दौरान एक रेस्टोरेंट के युवा कर्मचारियों से मिला और खाने और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की.''

वीडियो में सिंधिया एक बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लेने के बाद रेस्टोरेंट के किचन में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं. वे वहां के कर्मचारियों से बातचीत करते हैं. वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगली बार ग्वालियर आऊंगा तो तुम्हारा डोसा खाऊंगा. इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट आने लगे. एक ट्विटर यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ''राहुल गांधी से सीख रहे हैं, अच्छा है.''

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका जवाब दो ही शब्दों में दिया जो अब वायरल हो रहा है. उन्होंने लिखा, ''Actually unlearning (वास्तव सीखी हुई चीजें भुला रहा हूं).''

राहुल गांधी के दौरे

बीजेपी में आने से पहले सिंधिया कांग्रेस में थे. उन्हें राहुल गांधी का करीबी बताया जाता था. इन दिनों राहुल गांधी अलग-अलग वर्गों के लोगों से बातचीत करते दिख रहे हैं.  शुक्रवार को गुजरात हाई कोर्ट ने मोदी सरनेम पर आए फैसले के खिलाफ दायर राहुल गांधी की अपील खारिज कर दी थी.शनिवार को वे शिमला जा रहे हैं. जब वो हरियाणा के सोनीपत में पहुंचे तो वो एक खेत में जाकर किसानों के साथ धान की रोपाई करने लगे. उन्होंने ट्रैक्टर भी चलाया. इससे पहले वो ट्रक में यात्रा करके चंडीगढ़ पहुंच गए. अभी हाल ही में वो दिल्ली में वो एक गैराज में बाइक ठीक करते नजर आए थे. 

ये भी पढ़ें

MP News: कर्नाटक की तर्ज पर अब इंदौर में भी खुलेगा ट्रांसजेंडर क्लीनिक, कलेक्टर इलैयाराजा टी ने दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget