एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस के इस सब-इंस्पेक्टर की जानकारी देने पर मिलेगा पांच हजार का इनाम, जानें पूरा मामला

Reward on Sub Inspector: मध्य प्रदेश पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की जानकारी देने पर 5000 रुपए का इनाम मिलेगा. सब इंस्पेक्टर पिछले कई दिनों से गंभीर अपराध के मामले में फरार है.

Reward on MP Police Sub Inspector: मध्य प्रदेश पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर पर उज्जैन एसपी ने 5000 रुपए का इनाम घोषित किया है. सब इंस्पेक्टर पिछले कई दिनों से गंभीर अपराध के मामले में फरार है. उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने में सब इंस्पेक्टर पर गंभीर धाराओं का अपराध दर्ज है. उज्जैन के भैरव गढ़ थाने में पदस्थ उप निरीक्षक विकास देवड़ा पर रतलाम की रहने वाली विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप है. महिला ने पिछले दिनों चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी. पीड़ित महिला का ससुराल इंदौर में है.

एसपी ने फरार सब इंस्पेक्टर पर किया इनाम का एलान

पति के साथ चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर उपनिरीक्षक देवड़ा के खिलाफ पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाया. महिला ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर ने वर्दी का लाभ उठाते हुए जाल में फंसाया और दुष्कर्म किया. आरोपी सब इंस्पेक्टर ने धोखे से नकदी और सोने के जेवर भी ले लिए. महिला का कहना है कि सब इंस्पेक्टर रतलाम की एक जमीन भी हड़पना चाहता था. इसी के चलते आरोपी पुलिसवाला महिला को प्रताड़ित करने लगा. महिला ने चिमनगंज मंडी थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई. मामला दर्ज होने के बाद से ही सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा फरार है. पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की लेकिन नहीं मिला. उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि विकास देवड़ा पर 5000 का इनाम घोषित किया गया है. 

Sehore: सीहोर में जिला प्रशासन के खिलाफ किसानों का अनूठा प्रदर्शन, मंदिर के सामने भजन गाकर जताया विरोध

पीड़िता ने अय्याश सब इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी सब इंस्पेक्टर ने फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद शादी का झांसा दिया. धोखे से फर्जी शादी भी रचा ली और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब उसने जमीन के दस्तावेज उसके नाम नहीं करवाए तो प्रताड़ित करने लगा. पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी उपनिरीक्षक अय्याश है. आरोपी विवाहित होने के बावजूद दूसरी महिलाओं की जिंदगी को बर्बाद कर रहा है. उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि विकास देवड़ा को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. अब विकास देवड़ा की गिरफ्तारी के लिए इनाम रख दिया गया है. फरार आरोपी विकास देवड़ा की तलाश में कई स्थानों पर छापे भी मारे गए हैं.

Rudraksh Festival: रुद्राक्ष महोत्सव स्थगित पर घिरी मध्य प्रदेश सरकार, कमलनाथ ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget