एक्सप्लोरर

Ujjain: उज्जैन में गेहूं उपार्जन की तैयारी, संभागायुक्त ने की पंजीयन की स्थिति और भंडारण की समीक्षा 

Ujjain News: उज्जैन में संभागायुक्त संदीप यादव ने उपार्जन से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने पंजीयन की स्थिति, साइलो बैग, भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की है.

Wheat procurement in ujjain: उज्जैन संभागायुक्त संदीप यादव ने आगामी गेहूं उपार्जन से सम्बंधित सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये. संभागायुक्त ने संभागीय उपार्जन समिति की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में किसानों का गत वर्ष का गेहूं उपार्जन का भुगतान लम्बित न रहे. उन्होंने गेहूं परिवहन, बारदाने की स्थिति, पंजीयन की स्थिति, साइलो बैग, भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की. बताया गया कि उज्जैन जिले में एक लाख तीन हजार 763 किसानों ने गेहूं का, सात हजार 814 किसानों ने चना, 476 किसानों ने मसूर और एक हजार 359 किसानों ने सरसों उपार्जन के लिये अपना पंजीयन कराया है. किसान पंजीयन के लिये उज्जैन में 164 पंजीयन केन्द्र, आगर-मालवा में 35, देवास में 87, नीमच में 41, मंदसौर में 74, रतलाम में 65 और शाजापुर में 77 पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं.

सभी पंजीकृत किसानों को भेजा जा रहा ओटीपी

बैठक में बताया गया कि सभी पंजीकृत किसानों को ओटीपी भेजा जा रहा है. सभी के आधार नंबर दर्ज हैं. एक क्लिक पर सभी किसानों की जानकारी उपलब्ध है. बताया गया कि व्यापारी अब सीधे किसानों से उपज का सौदा कर रहे हैं. वे किसानों के खेत या घर में जाकर भाव तय कर लेते हैं. इसलिये इस बार उपार्जन केन्द्रों और मंडी में आवक का प्रतिशत कुछ कम रहेगा. गेहूं का उत्पादन उज्जैन संभाग में उच्च क्वालिटी का है. इसलिये 2600 से 2680 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिलने की संभावना है. निम्न क्वालिटी का गेहूं भी 2100 रुपये तक उठ रहा है. रेट बढ़ने की संभावना को देखते हुए किसान रूककर अपना गेहूं बेचना चाहते हैं. इस बार प्रतिदिन अनुमानित 30 से 35 हजार क्विंटल गेहूं की आवक मंडियों में हो रही है. वहीं अनुमानत: 48 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गेहूं उत्पादन का अनुमान है. दलिया वाला गेहूं भी 48 से 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक निकल रहा है. सभी खरीदी केन्द्रों में किसानों के मोबाइल नंबर, आधार नंबर फीड किये जा चुके हैं.

MP News: सीएम शिवराज ने भी यूपी में किया था प्रचार, जानें क्या रहा उनके प्रचार का असर

बारदाने की समस्या ना आए और ना हो कॉन्ट्रोवर्सी 

संभागायुक्त संदीप यादव ने गेहूं उपार्जन के एक-एक पॉइंट पर रिविजन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि खरीदी के दौरान कोई भी कॉन्ट्रोवर्सी न रहे. बताया गया कि अभी मात्र 20 से 25 समितियों का पुराना भुगतान लम्बित है. बाकी सभी समितियों का भुगतान कर दिया गया है. बारदाने की समीक्षा करते हुए संदीप यादव ने निर्देश दिये कि अभी से पर्याप्त संख्या में बारदाने मंगा लिये जायें अन्यथा एनवक्त पर व्यवस्था बिगड़ने की संभावना रहती है. बताया गया कि लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 77 फीसदी बारदाने का स्टॉक मंगा लिया गया है. जैसे-जैसे खरीदी आगे बढ़ेगी और बारदाने की आवश्यकता होगी वैसे ही बारदाने की आपूर्ति करा ली जायेगी.

भंडारण के लिए वेयर हाउस पूरी तरह तैयार

संभागायुक्त ने गेहूं परिवहन भी सुचारू रूप से करने के निर्देश दिये. भण्डारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि भण्डारण की समस्या इस बार सामने नहीं आयेगी क्योंकि पुराने स्टॉक को वेयर हाऊस से रिक्त किया जा रहा है. बताया गया कि वेयर हाऊस में पर्याप्त भण्डारण क्षमता है इसलिये इस वर्ष साइलो बैग और केप बनाने की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी. खाचरौद, नागदा और अकोदिया में साइलो बैग है. वहीं 15 मैट्रिक टन के वेयर हाऊस भी रिक्त हैं. गेहूं उपार्जन का भण्डारण सबसे पहले सरकारी वेयर हाऊस में ही किया जायेगा. इसमें दो लाख 82 हजार मैट्रिक टन गेहूं सरकारी वेयर हाऊस में भण्डारित हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से शराब सस्ती हो जाएगी, जानिए शिवराज सरकार ने क्या बड़ा फैसला लिया है

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget