एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, नशे के सौदागरों को प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में नशे के ठिकानों को जमींदोज करने का अभियान शुरू कर दिया गया है. इस दौरान नगर निगम की टीम अतिक्रमण भी हटा रही है.

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में नशे के ठिकानों को जमींदोज करने का अभियान शुरू कर दिया गया है. इस दौरान नगर निगम की टीम अतिक्रमण भी हटा रही है. इलाके से सुलभ कॉम्पलेक्स हटाने के लिए कमिश्नर से अनुमति मांगी गई है. उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले गोलीकांड की घटना हुई थी. महाकाल थाना पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि शादाब और इम्तियाज नामक नशे के सौदागरों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया. जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि लोहे का पुल क्षेत्र में दरगाह के पीछे नशे का कारोबार चल रहा है.

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर पुलिस ने मुहिम चलाई. आज नगर निगम की टीम ने दरगाह के समीप स्थित वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटा दिया. सिटी एसपी पल्लवी शुक्ला के मुताबिक जहां पर अतिक्रमण हटाया गया, वहां पर स्मैक, ब्राउन शुगर आदि बिकने की शिकायतें मिल रही थीं. नशे के कारोबार से जुड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते गोली चलाने की घटना भी इसी इलाके में हुई थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उज्जैन में नशे के सौदागरों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा.

सुलभ कॉम्पलेक्स हटाने के लिए कमिश्नर से अनुमति 

नगर निगम उपायुक्त नीता जैन ने बताया कि इलाके में सुलभ कॉम्पलेक्स  से भी अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिली हैं. यहां पर शौचालय की आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि शासकीय संपत्ति है. इसलिए हटाने के लिए कमिश्नर से अनुमति मांगी गई है. स्वीकृति मिलने पर सुलभ कांप्लेक्स को भी तोड़ दिया जाएगा. फिलहाल सुलभ कांप्लेक्स को सील कर दिया गया है.

ABP C-Voter Survey: यूपी के पूर्वांचल और अवध में कितनी मज़बूत है BJP, जानें SP-BSP और कांग्रेस का हाल

Farmers Protest: किसानों का संसद कूच का कार्यक्रम टला, राकेश टिकैत बोले- MSP पर हमसे सीधे बात करे सरकार

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget