एक्सप्लोरर

इस बार ऐसा रहेगा भगवान महाकाल की सवारी का स्वरूप, भजन मंडलियों को भी जारी होंगे पास

Mahakal Sawari 2024: भगवान महाकाल की सवारी के लिए भजन मंडलियों को निर्देश दिए गए हैं. इस बार सवारी में मुख्यमंत्री और मंत्री शामिल होंगे. इस बार महाकाल का स्वरूप सवारी का स्वरूप और भी भव्य रहेगा.

Ujjain News: सावन और भादो मास में निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी को लेकर अभी से भजन मंडलियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं. इस बार सवारी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित कैबिनेट के मंत्री शामिल होने वाले हैं, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है. इस बार भजन मंडलियों को भी पास जारी किए जाएंगे.

श्रावण-भादौ मास में आयोजित होने वाली बाबा महाकाल की सवारियों के संबंध में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में भजन मंडलियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में अधिकारियों द्वारा भजन मंडलियों के साथ बाबा महाकाल की सवारी के सुव्यवस्थित संचालन और श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक दर्शन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई.

सवारी का स्वरूप और भी रहेगा भव्य 
महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक मृणाल मीणा ने बताया कि भजन मंडलियों के सुचारू संचालन और अनधिकृत प्रवेश पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक भजन मंडली को अलग-अलग कलर के पास दिए जायेंगे. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार भगवान महाकाल का स्वरूप सवारी का स्वरूप और भी भव्य रहेगा.

जनजाति कलाकारों का दल होगा शामिल
प्रशासक श्री मीना ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशानुरूप इस बार संस्कृति विभाग के माध्यम से जनजातीय कलाकारों का दल भी बाबा महाकाल की सवारी में अपनी प्रस्तुति देगा. बैठक में भजन मंडलियों द्वारा भी व्यवस्थित आयोजन के संबंध में सुझाव दिए गए.

बैठक में जय महाकाल भक्त मंडली, भस्म आरती मंडली, भस्म रमैया भक्त मंडली, महाकाल शयन मंडली, काल भैरव संस्कृति मंडली, वीर तेजाजी मंडली ,भस्म रमैया मंडली, जय महाकाल रामायण मंडली, नागचंद्रेश्वर भक्त मंडली के प्रतिनिधि शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: फर्जी तरीके से राशन लेने वालों पर लगेगी लगाम, मोहन सरकार करेगी PDS सिस्टम में बड़ा बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget