एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर व 1 जनवरी के लिए बनाई गई नई दर्शन व्यवस्था, यहां पढ़ें डिटेल

MP News: इस बार 31 दिसंबर व 1 जनवरी को महाकाल परिसर में प्रवेश चालू रखने का निर्णय लिया है. पहले भीड़भाड़ होने या विशेष त्योहारों पर महाकाल परिसर का प्रवेश बंद कर दिया जाता था.

Ujjain News: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में  इस बार 31 दिसंबर व 1 जनवरी को दर्शन को लेकर नया प्लान तैयार किया गया है.  शनिवार को मंदिर कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में प्रशासक संदीप कुमार सोनी (Sandeep Kumar Soni) ने अधिकारी व प्रभारियों को इस बाबत जरूरी दिशा-निर्देश दिए. नए प्लान के मुताबिक 31 दिसंबर व 1 जनवरी को श्रद्धालुयों को त्रिवेणी संग्रहालय से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा.

श्रद्धालु गणेश मंडप से भगवान महाकाल के दर्शन करने के बाद महाकाल महालोक के पिनाकी द्वार से बाहर जाएंगे. श्रद्धालुओं के लिए जूता स्टैंड की व्यवस्था त्रिवेणी संग्रहालय के सामने पार्किंग में रहेगी. नई व्यवस्था से दर्शनार्थी स्टैंड पर जूते चप्पल रखने के बाद त्रिवेणी द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे. निर्गम पिनाकी द्वार से वे सीधे जूता स्टेंड पहुंचेंगे.

महाकाल मंदिर परिसर में जारी रहेगा प्रवेश

हर बार के विपरीत मंदिर प्रशासन ने इस बार 31 दिसंबर व 1 जनवरी को महाकाल परिसर में प्रवेश चालू रखने का निर्णय लिया है. अब तक विशेष पर्व व त्योहारों पर अधिक भीड़ होने के कारण महाकाल परिसर में प्रवेश बंद कर दिया जाता था, इस व्यवस्था का परिसर स्थित मंदिरों के पुजारियों ने कई बार विरोध जताया था, इसलिए इस बार परिसर में प्रवेश चालू रखा गया है.

गर्भगृह में नहीं मिलेगा प्रवेश, 5 जनवरी तक यही नियम
शनिवार से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सभी श्रेणी के भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया गया है. भक्तों को गणेश मंडपम से महाकाल के दर्शन कराए जा रहे हैं. यह व्यव्स्था 5 जनवरी तक रहेगी.

कर्कराज मंदिर व मेघदूत वन में पार्किंग व्यवस्था
प्रशासन ने 31 दिसंबर व 1 जनवरी के लिए इंदौर रोड स्थित मेघदूत वन व हरसिद्धि के पीछे स्थित कर्कराज मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था की है. मंदिर समिति कर्कराज से निशुल्क ई रिक्शा चलाने पर भी विचार कर रही है.

अब ऑनलाइन खरीद सकेंगे शीघ्र दर्शन के टिकट
यदि आपको महाकाल के शीघ्र दर्शन करने हैं तो आप इसके लिए ऑनलाइन टिकट भी खरीद सकते हैं. वैसे तो टिकट मंदिर के काउंटर पर भी मिलते हैं लेकिन भीड़भाड़ वाले दिनों में काउंटरों पर लंबी कतार रहती है. इससे बचने के लिए आप 250 रुपये में शीघ्र दर्शन का टिकट खरीद सकते हैं. टिकट मंदिर की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने लोगों से की शस्त्र लाइसेंस लेने की अपील, कहा- कुर्सी टेबल लेते हो मगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget