एक्सप्लोरर

पति को महाकाल मंदिर की लाइन में खड़े कर नई नवेली दुल्हन फरार, 4 दिन में चार लाख का लगाया चूना

Ujjain Fraud: सिताराम राठौर ने ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से शादी की. शादी के बाद दुल्हन सोने, चांदी के गहने और चार लाख रुपये लेकर फरार हो गई. पुलिस अधीक्षक से लुटेरी दुल्हन की शिकायत की गई है.

MP Fraud Case: उम्र अधिक हो जाने के बावजूद जब जीवनसाथी नहीं मिला तो एक युवक ने ऑनलाइन एप्लीकेशन के जरिए जीवनसाथी की तलाश शुरू की. इस दौरान उसकी पहचान शादी कराने वाले दलाल के माध्यम से बैतूल में रहने वाली संजना के साथ हुई. संजना ने जीवन भर साथ निभाने का सपना दिखाकर युवक को चार लाख की चपत लगा दी.

मंगलवार को उज्जैन पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया. उज्जैन के समीप उटेसरा गांव के रहने वाले सीताराम राठौर ने पुलिस अधीक्षक से लुटेरी दुल्हन की शिकायत की है. उसने बताया कि उसकी उम्र अधिक हो जाने की वजह से विवाह के लिए लड़की नहीं मिल रही थी, इसलिए उसने प्रहलाद नामक दलाल के माध्यम से बैतूल में रहने वाली संजना धुर्वे के परिवार से संपर्क किया.


पति को महाकाल मंदिर की लाइन में खड़े कर नई नवेली दुल्हन फरार, 4 दिन में चार लाख का लगाया चूना

लड़की के परिवार वालों ने 1,70,000 रुपए की राशि देने पर शादी करने का वादा किया. सीताराम ने 1,70,000 रुपए देकर संजना से शादी कर ली. इसके बाद उसने सोने चांदी के जेवर सहित कई रकम की डिमांड की, जिसे सीताराम ने पूरा कर दिया. इसके बाद उसने भगवान महाकाल के दर्शन की मंशा जाहिर की. पत्नी की मनोकामना पूरी करने के लिए सीताराम उसे मंदिर ले गया. महाकालेश्वर मंदिर में पति को श्रद्धालुओं की लाइन में लगाकर संजना रफू चक्कर हो गई. जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो पूरे मामले का खुलासा‌ हुआ.

चार लाख का लगा दिया चूना

पीड़ित सीताराम का कहना है कि संजना उसके घर चार दिन रुकी थी. चार दिन में चार लाख का चूना लगाकर फरार हो गई. पीड़ित पक्ष का कहना है कि दलाल प्रहलाद के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होना चाहिए ताकि इस पूरे गिरोह का पता चल सके. प्रहलाद ने जिन लोगों के मोबाइल नंबर दिए थे, वह भी संजना के फरार होने के बाद बंद है. इस दौरान दलाल से संपर्क करने पर उसने भी पीड़ित सीताराम को धमकाया.

इसे भी पढ़ें: MP में अमानक दवाओं की सप्लाई पर चिकित्सक महासंघ अलर्ट, CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी में की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, कहा- 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget