एक्सप्लोरर

Ujjain News: बीजेपी पार्षद को घेरकर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला, विधायक ने बचाई जान

Ujjain Crime News: पार्षद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि, 5 लोगों की पहचान हो गई है, 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उज्जैन (Ujjain) में बीजेपी (BJP) के युवा पार्षद को कुछ बदमाशों ने घेर कर चाकू मार दिया. विधायक ने बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव कर पार्षद की जान बचाई. इस दौरान विधायक के गनमैन को भी मैदान में उतरना पड़ा. शिवराज सरकार (Shivraj Government) में एक दशक से ज्यादा समय तक मंत्री रहे वरिष्ठ विधायक पारस जैन ने बताया कि वे खाक चौक इलाके में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. इसी क्षेत्र में आयोजित एक अन्य मांगलिक कार्यक्रम में बीजेपी के पार्षद सुशील श्रीवास भी पहुंचे थे. 

तलाश में जुटी पुलिस
विधायक पारस जैन के मुताबिक गाड़ी पार्किंग को लेकर पार्षद सुशील श्रीवास का कुछ बदमाशों के साथ विवाह समारोह में जाने से पहले विवाद हो गया. इसके बाद जब पार्षद मांगलिक कार्य से परिवार सहित बाहर निकले तो बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया. इस दौरान गनमैन ने बीच-बचाव कर सुशील की जान बचाई. विधायक ने बताया कि उन्हें खुद भी मैदान संभालना पड़ा. इसी बीच एक गुंडे ने पार्षद को चाकू मार दिया. घायल पार्षद को विधायक अस्पताल ले गए और फिर पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की. पुलिस ने कातिलाना हमले की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

नशे में धुत थे आरोपी
विधायक पारस जैन ने बताया कि, आरोपी घटनास्थल के समीप भी शराब पी रहे थे. जब पार्षद का विवाद हुआ तो उन्हें इस बात का पता नहीं था कि आरोपी अपने साथियों को बुलवाकर हमला कर देंगे. घटना के समय सुशील अपनी माता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौजूद थे. अभी पार्षद की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

5 लोगों की हुई पहचान 
जीवाजी गंज थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि इस जानलेवा हमले के मामले में 5 लोगों की पहचान हो गई है जबकि 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इन लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. इसके अलावा अन्य आरोपियों का नाम भी पता किया जा रहा है.

Jabalpur News: सुपरस्टार शाहरुख खान के फिल्म की शूटिंग जबलपुर में, स्क्रीन पर दिखेगी यहां की खूबसूरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget