एक्सप्लोरर

MP Corona News: सीएम शिवराज ने कोरोना की स्थिति पर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये जरूरी दिशा-निर्देश

MP News: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर स्थिति की समीक्षा की और इसकी रोकथाम के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए.

Ujjain News: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उज्जैन जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अपनी ओर से व्यवस्थाएं पूरी रखें. समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए. इनका फॉलोअप लिया जाए. कोविड केयर सेन्टर, होम आइसोलेशन, ऑक्सीजन उपलब्ध कराने वाली समितियों को पुन: प्रारम्भ करें. कोविड संक्रमित ऐसे मरीज, जिनमें गंभीर लक्षण नहीं हैं उन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा जाए. अपनी ओर से सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द रखें. 

92 में से 4 मरीज अस्पताल में हैं भर्ती

कोविड संक्रमण की उज्जैन में समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि वर्तमान में उज्जैन में 92 एक्टिव केसेज हैं. मुख्यमंत्री ने उज्जैन में कोविड की टेस्टिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां टेस्टिंग अच्छी की जा रही है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में जानकारी दी कि वर्तमान में केवल चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. 92 एक्टिव केसेज में से 90 केस उज्जैन के और दो नागदा के हैं. 44 प्रकरणों की ट्रेवल हिस्ट्री है. इसके अलावा 24 प्रकरणों में कॉन्टेक्ट और ट्रेवल हिस्ट्री पाई गई है. वर्तमान में 60 वर्ष की आयु से अधिक के केवल छह प्रकरण हैं.

उज्जैन जिले 11 आक्सीजन प्लांट क्रियाशील 

उज्जैन जिले में कोविड केयर सेन्टर और फीवर क्लिनिक पूरी तरह से सक्रिय हैं. जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है. होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से दिन में दो बार पूछताछ की जा रही है. उन्हें दवाईयों का किट भेज दिया गया है. जिले में दवाईयां और अन्य सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध हैं. उज्जैन जिले में वर्तमान में 11 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं. ऑक्सीजन की शुद्धता चेक कर ली गई है. कलेक्टर ने कहा कि गुरुवार से मास्क नहीं पहनने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाइन भी किया जा रहा है. मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि मास्क पहनने का पालन लोगों से सख्ती से करवायें. साथ ही आने वाले पर्वों में किसी भी प्रकार के मेले आयोजित नहीं किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- 

Covid Cases in Delhi: कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, पिछले 24 घंटों में देश की राजधानी में मिले 15 हजार से ज्यादा केस

Omicron को हल्के में लेना गलत, अगले कुछ हफ्तों में कम हो सकते हैं कोरोना केस - AIIMS एक्सपर्ट

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget