एक्सप्लोरर

Omicron को हल्के में लेना गलत, अगले कुछ हफ्तों में कम हो सकते हैं कोरोना केस - AIIMS एक्सपर्ट

COVID 19 Omicron Threat: कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर एम्स के न्यूरोसर्जरी प्रोफेसर ने दी चेतावनी, कहा - बुरे से बुरे हालात के लिए रहना होगा तैयार

Omicron Threat: भारत में कोरोना मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. जिनमें कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन वाले केस भी शामिल हैं. लेकिन इसके बावजूद लोग बिना मास्क और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं. इसमें से ज्यादातर का तर्क यही है कि ओमिक्रॉन में कोई भी गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहा. लेकिन अब इस तर्क को लेकर एम्स के एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है.

अगले कुछ हफ्तों में कम हो सकते हैं मामले

एम्स में न्यूरोसर्जरी के प्रोफेसर डॉ पीएस चंद्रा ने कहा है कि, ओमिक्रॉन को हल्के में लेकर खुद की सुरक्षा से खिलवाड़ करना सही नहीं है. हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल जो केस तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, उनमें आने वाले कुछ हफ्तों में कमी देखने को मिल सकती है. लेकिन हमें सतर्क और बुरे से बुरे हालात के लिए तैयार रहना होगा. 

डॉ चंद्रा ने कहा कि, हम बाकी देशों को देखते हुए ऐसा कह सकते हैं कि जल्द कोरोना मामलों में कमी आ सकती है. अफ्रीका और साउथ अफ्रीका में देखा गया कि तेजी से केस बढ़ने के बाद अब मामले लगातार कम हो रहे हैं. लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत इसलिए है, क्योंकि ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है. तो आप अपनी सुरक्षा के लिए लगातार मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखें और घर से ही काम करना जारी रख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - Omicron Variant Alert: ओमिक्रोन के दौरान अस्तपाल जाते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी दिक्कत

बढ़ रही है हर्ड इम्युनिटी - एक्सपर्ट

पिछली बार की तरह इस बार केस बढ़ने के बावजूद उस तरह का पैनिक नहीं है, क्योंकि ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिनमें या तो कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे, या फिर उनमें काफी हल्के लक्षण हैं. इस पर एम्स के एक्सपर्ट ने कहा कि, ये दिखाता है कि हम हर्ड इम्युनिटी की तरफ बढ़ रहे हैं. लोगों में तैयार हुई इम्युनिटी ही इस वायरस से लड़ने का काम कर रही है. लेकिन फिर से ये ध्यान रखने की जरूरत है कि ये वायरस काफी तेजी से फैलने वाला है. 

डॉ चंद्रा ने कहा कि, भले ही ज्यादा लोग हॉस्पिटल में भर्ती नहीं हो रहे हैं. लेकिन वायरस के ज्यादा संक्रामक होने के चलते अगर बड़ी संख्या में लोग संक्रमित होते हैं और हमारी पूरी जनसंख्या के 1 प्रतिशत लोग भी अस्पताल में भर्ती होते हैं तो हमारे हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी दबाव बनेगा. हम नहीं चाहते हैं कि ये किसी भी तरह प्रभावित हो. 

ये भी पढ़ें - Italy से Amritsar पहुंचे चार्टेड फ्लाइट के 125 यात्री निकले Corona संक्रमित, पैसेंजर्स का आरोप- जबरन बताया जा रहा पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget