एक्सप्लोरर

गुजरात से ठग गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, MP के व्यापारियों को लगाया था लाखों का चूना

Ujjain News: फरियादी गुजरात में जयेश के ऑफिस और गोदाम पर पहुंचा. गांधीनगर में जयेश के ऑफिस और गोदाम बंद मिले. धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया.

Fraud Case: मध्य प्रदेश के गल्ला व्यापारियों से ठगी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. ठगी के आरोप में उज्जैन पुलिस ने गुजरात से 5 लोगों को पकड़ा है. आरोपियों के पास से 39 लाख रुपये से ज्यादा की नगदी बरामद की गई है. गल्ला व्यापारियों से सात ट्रक अनाज लेकर जालसाज रफूचक्कर हो गए थे. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बड़नगर में रहने वाले गल्ला व्यापारी जितेंद्र पिता नरेंद्र कुमार मारू के साथ 39 लाख 50 हजार की ठगी की वारदात हुई थी.

जितेंद्र को जयेश नाम के शख्स ने फोन कर खुद को गुजरात का बड़ा दलाल बताया. जयेश ने पीड़ित से अलग अलग फर्म के नाम पर 10 ट्रक गेहूं की खरीदारी की. उसने तीन ट्रक गेहूं का भुगतान किया. जितेंद्र ने गुजरात के जयेश से सात ट्रक गेहूं की रकम मांगी. उसने आनाकानी करते हुए मोबाइल बंद कर लिया. फरियादी गुजरात में जयेश के ऑफिस और गोदाम पर पहुंचा. गांधीनगर में जयेश के ऑफिस और गोदाम बंद मिले. पीड़ित ने धोखाधड़ी की की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई.

ठग गिरोह के पांच सदस्य गुजरात से गिरफ्तार

बड़नगर पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि ठग गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं. पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए जयेश, विनोद, भावेश, पंकज और धीरुभाई को गुजरात के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी अहमदाबाद के आसपास के रहने वाले हैं.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से 39 लाख 50 हजार की राशि बरामद की गई है. पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि व्यापारियों को ठगी से बचने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि व्यापार करने के दौरान माल की खरीद फरोख्त पर सावधान रहने की जरूरत है. माल बेचते समय व्यापारी का पता, जीएसटी नंबर और अन्य जानकारी होनी चाहिए. एडवांस पेमेंट से धोखाधड़ी की संभावना कम रहती है.

एमपी में पीएमश्री एयर एंबुलेंस की फैसिलिटी पाकर खुश हुआ रीवा से आया परिवार, कहां-कहां है सुविधा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
16वें दिन खत्म हुआ केन-बेतवा प्रोजेक्ट विरोधी आंदोलन, पुलिस ने अस्पताल भेजे प्रदर्शनकारी
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget