एक्सप्लोरर

Ujjain: सिंहस्थ मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी, एक सप्ताह में 300 अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

उन्होंने बताया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण होने से मेला क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसकी वजह से कई किसानों की भूमि भी सिंहस्थ के लिए अधिग्रहित की जा रही है.

MP News: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन (Ujjain) में ढाई सौ से ज्यादा अतिक्रमण (Encroachment) तोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है. एक सप्ताह के भीतर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर (Bulldozer) चला दिया जाएगा. सिंहस्थ मेला क्षेत्र (Simhastha Mela Area) में की जानेवाली कार्रवाई के बारे में प्रशासन ने नोटिस बांटकर अतिक्रमणकारियों को अलर्ट कर दिया है. कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हो रहा है. जिला प्रशासन के निर्देश पर पंजीयक कार्यालय ने पंजीयन भी बंद कर दिए हैं.

प्रशासन की रोक के बावजूद बिना अनुमति निर्माण कार्य 

बावजूद इसके कई लोग बिना अनुमति निर्माण कार्य कर रहे हैं, जिसकी वजह से सिंहस्थ 2028 के लिए स्थान की कमी हो सकती है. उन्होंने बताया कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण होने से मेला क्षेत्र को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसकी वजह से कई किसानों की भूमि भी सिंहस्थ के लिए अधिग्रहित की जा रही है. इससे किसानों में आक्रोश फैल रहा है.

Jabalpur News: कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर दे रहे थे अग्निवीर भर्ती परीक्षा, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मामला

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की चलेगी मुहिम

किसानों के आक्रोश को कम करने और सिंहस्थ मेला क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मुहिम एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी. करीब 331 अतिक्रमण हटाया जाना है. पूर्व में नोटिस भी जारी हो चुके हैं मगर अलग-अलग कारणों से अतिक्रमण अभी तक हट नहीं सका है. 

उज्जैन में सरकार सिंहस्थ मेला के दौरान करोड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन मेला खत्म होने के बाद भूमाफिया कॉलोनियां बसा देते हैं. उसके कारण सिंहस्थ मेला क्षेत्र की भूमि लगातार कम हो रही है. इस बार प्रशासन ने साल 2016 के बाद किए गए अतिक्रमण को हटाने की पूरी तैयारी कर ली है. अतिक्रमण रोधी अभियान से आने वाले समय में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं हो सकेगा. 

पूर्व में जिला प्रशासन ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाए थे. मामले में पीड़ित लोगों को मुआवजा राशि कॉलोनाइजरों से दिलवाई थी. उन्होंने लोगों को झूठे वादे कर कॉलोनी बसाई थी. अभी भी भू माफिया इसी रणनीति पर कर रहे हैं. प्रशासन अतिक्रमण रोधी कार्रवाई को माफिया अभियान के तहत जोड़ा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख
कोटा हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को देंगे 4-4 लाख

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget