एक्सप्लोरर

Jabalpur News: नशे के इंजेक्शन बेचने वाले दो सौदागर गिरफ्तार, 200 नशीले इंजेक्शन और एक स्कूटर बरामद

जबलपुर: जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने दो युवकों को 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है. युवकों के पास से 3 मोबाईल , नगद 2430 रूपये और एक स्कूटर भी जब्त किया गया है

जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले इंजेक्शन के दो सौदागरों को गिरफ्तार किया है.जिनके पास 200 नशीले इंजेक्शन भी जब्त किए गए है. वहीं पुलिस अब ये पता लगाने में लगी है कि उनके पास ये इंजेक्शन आए कहां से और वो इन्हें किसको बेचते थे. पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वालों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और ये गिरफ्तारी उसी का नतीजा है.

पुलिस को दिए गए थे कार्रवाई के निर्देश

बता दें कि जबलपुर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी और नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है. इसी के तहत क्राईम ब्रांच और थाना घमापुर की टीम को 2 आरोपियों को 200 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शीतला माई कुम्हार मोहल्ला में 2 युवक स्कूटर लिए खड़े है और नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में है. क्राईम ब्रांच और थाना घमापुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश देते हुए ये दोनों युवक पकड़े गए है. पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुधीर शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी शीतला माई मंदिर के पास घमापुर और अभिलाष सिंह राजपूत,उम्र 23 वर्ष निवासी सिद्धबाबा घमापुर बताया है.

200 नशीले इंजेक्शन हुए बरामद

वहीं तलाशी लेने पर स्कूटर की डिक्की में 100 नग पैक एविल इंजेक्शन (Avil Injection) और 100 नग ब्यूपाईन इंजेक्शन (Bupine Injection) अवैध रूप से रखे मिले. दोनों आरोपियों से 200 नग नशीले इंजेक्शन, 3 मोबाईल , नगद 2430 रूपये और एक स्कूटर जब्त किया गया है. थाना घमापुर में उनके खिलाफ धारा 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं 18 सी औषधि और प्रशासन अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

नशा के लिए ये इंजेक्शन होता है इस्तेमाल

बताया जाता है कि नशा करने वाले दर्द निवारक इंजेक्शन (Bupine Injection) का इस्तेमाल करते हैं. हर इंजेक्शन में एंटी एलर्जी (Avil Injection) दवा की डोज मिलाते हैं. इससे इंजेक्शन लगाने के बाद शरीर में किसी तरह का रिएक्शन नहीं होता है. दर्द निवारक दवा की 8 एमएल और एंटी एलर्जी की 2 एमएल की डोज ली जाती है.

ये भी पढ़ें-

Kashi Vishwanath Corridor: 225 साल बाद बदली काशी की तस्वीर, सोमवार को भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget