एक्सप्लोरर

MP News: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आज से भाजयुमो का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर शुरू

Jabalpur News: इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर के लगभग ढाई सौ से अधिक भाजयुमो पदाधिकारी शामिल होंगे. सिवनी में आयोजित इस प्रशिक्षण में सीएम शिवराज सिंह सहित वरिष्ठ नेता युवाओं को टिप्स देंगे.

Madhya Pradesh News: विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) युवा कंधों को अहम मान रही है. एक दिन पहले शुक्रवार को जहां कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में प्रशिक्षण वर्ग शिविर आयोजित कर कांग्रेस के 107 विधानसभाओं के प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया तो वहीं आज से भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपनी युवा विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के लिए दो दिन का प्रशिक्षण आयोजित करने जा रही है. सिवनी में आयोजित इस प्रशिक्षण में सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ नेता युवाओं को टिप्स देंगे. शनिवार से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और रणनीतिकार भाजयुमो पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे. इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भर के लगभग ढाई सौ से अधिक भाजयुमो पदाधिकारी शामिल होंगे.

ये नेता देंगे युवाओं को प्रशिक्षण
भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ पदाधिकारी 11 विषयों पर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे. मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल सहित अन्य नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. प्रशिक्षण वर्ग में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री शामिल होंगे. प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ पदाधिकारी 11 अलग-अलग विषयों पर युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे.

सत्ता के नशे में चूर नेता जनता के बीच जाना भूले
2018 में  मिली चुनावी हार के बाद इस बार बीजेपी पहले से ज्यादा सजग है, वह किसी भी कीमत पर मध्य प्रदेश जैसे राज्य को अपने हाथों ने नहीं जाने देना चाहती. 18 साल से सत्ता का सुख भोग रहे बीजेपी के कुछ मंत्री और विधायक सत्ता के नशे में चूर हैं. सत्ता भोग में लीन ये नेता आम जनता के बीच जाना भी भूल गए हैं, जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. ऐसे में पार्टी इन कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने के लिए हरसंभव कोशिश में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें:

MP News: गर्भवती पत्नी को छोड़ पति ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Twisha Sharma Case Live Updates: ट्विशा शर्मा का शव लाने वालों की हुई पहचान, ये तीन लोग थे शामिल, हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले बड़ा खुलासा
ट्विशा शर्मा का शव लाने वालों की हुई पहचान, ये तीन लोग थे शामिल, हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले बड़ा खुलासा
Weather Live Updates: नौतपा आज से, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा,पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट
नौतपा आज से, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा,पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट
इंदौर: पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम के रोने पर खुला बंद कमरे का राज
इंदौर: पत्नी के अवैध संबंध से नाराज पति ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम के रोने पर खुला बंद कमरे का राज
'पानी दिला दो साहब...', जल संकट से त्रस्त इंदौर में पुलिस के पैरों में 'दंडवत' हुए कांग्रेस पार्षद
'पानी दिला दो साहब...', जल संकट से त्रस्त इंदौर में पुलिस के पैरों में 'दंडवत' हुए कांग्रेस पार्षद

वीडियोज

US-Israel-Iran War: यूरेनियम छोड़ने से ईरान का इनकार | Breaking | Donald Trump
US-Israel-Iran War: ट्रंप के शांति समझौता संकेत से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट! | US Oil Crash
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर मीटर देखकर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Petrol-Diesel Price Hike:पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
Weather Live Updates: नौतपा आज से, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा,पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट
नौतपा आज से, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा,पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: 15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
Raja Shivaji BO Day 24: चौथे संडे फिर 'राजा शिवाजी' की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, कमाई में आया जबरदस्त उछाल, इतिहास रचने से इंचभर है दूर
चौथे संडे फिर 'राजा शिवाजी' की दहाड़ से गूंजा बॉक्स ऑफिस, इतिहास रचने से इंचभर है दूर
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
LPG Subsidy New Rule: इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, अकाउंट में पैसे आने हो जाएंगे बंद, जानें जून में लगा नया नियम
LPG Subsidy New Rule: इन लोगों को नहीं मिलेगी सब्सिडी, अकाउंट में पैसे आने हो जाएंगे बंद, जानें जून में लगा नया नियम
Police Searched By Gangster In Bihar: क्या छापेमारी करने आई पुलिस की तलाशी ले सकता है आम आदमी, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल; जानें कानून?
क्या छापेमारी करने आई पुलिस की तलाशी ले सकता है आम आदमी, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल; जानें कानून?
Embed widget