एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें स्पेशल ट्रेनों की पूरी शेड्यूल

Jabalpur News: जबलपुर से कटरा के लिए 4 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं जो वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रियों के लिए हैं. ये ट्रेनें जबलपुर, कटनी, दमोह और सागर स्टेशनों से गुजरेंगी.

Jabalpur To Katra Train News: अमरनाथ और वैष्णो देवी के तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है.जबलपुर से कटरा के लिए चार ट्रिप के स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.यह गाड़ी पश्चिम-मध्य रेल के जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान कर कटनी (मुड़वारा), दमोह एवं सागर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी. रेलयात्री आज सोमवार (8 जुलाई) से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

पश्चिम-मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के मुताबिक रेल प्रशासन ने जबलपुर के आस-पास के वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर के मध्य 04-04 ट्रिप अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे.

वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के लिए ये है ट्रेन
गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई 2024 से 05 अगस्त 2024 तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर स्टेशन से 06:00 बजे प्रस्थान करेगी.यह ट्रेन कटनी मुड़वारा 07:20 बजे, दमोह 08:45 बजे और सागर 09:45 बजे होकर मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01708 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई 2024 से 06 अगस्त 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से सायं 18:10 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन यानी बुधवार शाम 17:55 बजे सागर,  19:00 बजे दमोह, 21:10 बजे कटनी मुड़वारा और रात्रि में 23:25 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी.

यहां मिलेगी विस्तृत जानकारी
यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा, फरीदाबाद, हज़रत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, शकूरबस्ती, जिंद, जाखल, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट एवं शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर रुकेगी. स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करके ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें: Rajgarh: राजगढ़ में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला समेत तीन लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget