एक्सप्लोरर

Rajgarh: राजगढ़ में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, महिला समेत तीन लोगों की मौत

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक कार और ट्रक के बीच गंभीर टक्कर हो गई, जिससे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक कार दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. सोमवार सुबह अयोध्या से महाराष्ट्र जा रही तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार कार पचोर-सारंगपुर के बीच खड़ी एक ट्रक से जा टकराई, जिसके बाद मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. 

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब 9.30 बजे पचोर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत सरेदी गांव के पास आगरा-मुंबई हाईवे पर हुआ. आसपास जमा हुई भीड़ की मदद से कार का दरवाजा तोड़ घायलों को बाहर निकाला गया और पचोर सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. 

गाड़ी के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा - पचोर पुलिस 

पचोर पुलिस थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि सोलापुर महाराष्ट्र के रहने वाले भगवान पवार अपनी कंपनी में काम करने वाले साथियों के साथ अयोध्या घूमने के लिए गए थे. राजगढ़ के सरेड़ी गांव के पास कार चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई. सभी मृतक और घायल महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के ही रहने वाले थे.

घायलों को किया शाजापुर रेफर - थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा 

आकांक्षा शर्मा के मुताबिक, हादसे में अट्टार रमीला (30), हमजी खान (35) और भगवान दगड़ु (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो कार सवार लोग घायल हो गए. घायलों को पचोर में प्राथमिक इलाज देने के बाद अब शाजापुर रेफर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल लोग एक ही कंपनी में काम करते थे. मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

ये भी पढ़े: बालाघाट में पुलिस एनकाउंटर में 14 लाख का इनामी नक्सली ढेर, मुठभेड़ के बाद इलाके में अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा फैसला, इन पर चलेगा हंटर!
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में मिली हार पर BJP का महामंथन, CM हाउस में पदाधिकारियों की बड़ी बैठक
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'
दतिया में BJP की हार पर यशोधरा राजे सिंधिया का बयान, 'अब समय आ गया है कि...'

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget