एक्सप्लोरर

MP News: राष्ट्रपति चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के तीन विधायक ज्वाइन करेंगे बीजेपी, जानिए किस पार्टी से जीतकर आए हैं

Rashtrapati Chunav 2022: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी कि तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, जिनमें एक समाजवादी पार्टी से, एक बीएसपी से और एक निर्दलीय विधायक शामिल है.

MLAs Join BJP: राष्ट्रपति चुनाव (President Election) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. राज्य के तीन विधायक मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे. इनमें एक समाजवादी पार्टी (SP), एक बहुजन समाज पार्टी (BSP) और एक निर्दलीय शामिल है. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इसकी जानकारी दी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ''मध्य प्रदेश के तीन विधायक बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. इनमें छतरपुर जिले की बिजावर विधानसभा सीट से एसपी विधायक राजेश कुमार शुक्ला, भिंड से बीएसपी विधायक संजीव सिंह कुशवाहा और सुसनेस से निर्दलीय विधायक विक्रम सिंह राणा के नाम शामिल हैं.'' उन्होंने बताया कि ये विधायक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने पार्टी की सदस्यता लेंगे.

राष्ट्रपति चुनाव कब है

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख का एलान पहले ही चुनाव आयोग कर चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव का मतदान होगा. वहीं, इसके नतीजे 21 जुलाई को सामने आएंगे. भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. बीजेपी में शामिल होने वाले इन विधायकों के मामले को राष्ट्रपति चुनाव की पृष्ठभूमि में इसलिए देखा जा सकता है क्योंकि इससे बीजेपी को बढ़त मिल सकती है. 

मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की स्थिति मजबूत है, लेकिन अब भी एनडीए को अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए लगभग 13 हजार वोट कम पड़ रहे हैं. एनडीए के पास 5,26,420 वोट हैं, जो कि 10.79 लाख वोटों के आधे से थोड़ा कम हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी को वाईएसआर या बीजू जनता दल का साथ मिल सकता है क्योंकि पिछले दिनों दोनों पार्टियों के नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी. बीजेडी के पास 31 हजार से ज्यादा और वाईएसआर कांग्रेस पास 43 हजार से ज्यादा वोट हैं. ऐसे में एक दल का भी समर्थन बीजेपी को निर्णायक बढ़त में पहुंचा देगा.

यह भी पढ़ें- MP Urban Body Elections 2022: इंदौर का ये व्यापारी हारने की पारिवारिक परंपरा के लिए लड़ता है चुनाव! पढ़ें ये दिलचस्प स्टोरी

कौन डाल सकता है वोट

संसद के दोनों सदनों के सदस्य, राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित विधायक, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल सकते हैं. हालांकि, राज्यसभा, लोकसभा या विधानसभाओं के मनोनीत सदस्यों को यह अधिकार नहीं है. राज्यों की विधान परिषदों के सदस्य भी इस चुनाव में वोट नहीं डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Sagar News: निकाय चुनाव से पहले बीजेपी में उठे बगावती सुर, टिकट नहीं मिलने पर इस नेता ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget